Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने किया सुसाइड, देर रात तक की थी शूटिंग,आज सुबह होटल के कमरे में मिली लाश

नई दिल्ली: मशहूर साउथ एक्ट्रेस और वीजे चित्रा बुधवार सुबह एक होटल रूम में मृत पाई गईं. शुरुआती जांच में ये सुसाइड का मामला बताया जा रहा है. पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि वीजे चित्रा ने देर रात शूटिंग की थी. शूटिंग के बाद उन्होंने अपने होटल रूम में भी चेक इन किया था. लेकिन बाद में होटल की रिसेप्शनिस्ट को उनके मृत होने की जानकारी मिली और तुरंत पुलिस को इस बारे में बताया गया.

वीजे चित्रा को सीरियल पांडियन स्टोर्स के लिए जाना जाता है. वे लंबे समय से उस सीरियल में मुलई का किरदार प्ले कर रही थीं. उनकी लोकप्रियता उस सीरियल की वजह से इतनी ज्यादा रही कि हर कोई उन्हें मुलई के रूप में ही याद रखता. लेकिन अब उस बेहतरीन अदाकारा और वीजे का निधन हो गया है. उनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

शुरुआती जांच में जरूर ये एक सुसाइड केस बताया जा रहा है,लेकिन पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ होती दिखेगी. मालूम हो कि चित्रा का परिवार भी चेन्नई में ही रहता है. उन्होंने इसी साल अगस्त में बिजनेसमैन हेमंत रवि से सगाई की थी. ऐसे में चित्रा का सुसाइड जैसा कदम उठाना सभी को हैरान कर रहा है. अभी तक चित्रा के परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. हेमंत की तरफ से भी कुछ नहीं बताया गया है.

Related posts

इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

Ajit Sinha

चोरी की हौंडा सिटी कार में बिठा कर लूटपाट करने व फोनपे का पासवर्ड नहीं बताने पर सिर में “पाना” मारकर हत्या कर दी -अरेस्ट

Ajit Sinha

अपने ही पिता की पत्थर मारकर हत्या करने वाले आरोपित बेटे को उसके साथी पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!