Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

मोबाइल एप के उपयोग में लापरवाही पर सख्ती, उपभोक्ताओं को समय पर सूचना देने के निर्देश।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने कंप्लेंट हैंडलिंग सिस्टम (सीएचएस) मोबाइल एप के उपयोग में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सभी फील्ड अधिकारियों को इसे गंभीरता से अपनाने के निर्देश दिए हैं। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार मुख्य अभियंता आईटी द्वारा इस संबंध में सभी ऑपरेशन के अधीक्षण अभियंताओं को भेजे गए निर्देशों में कहा गया है कि मोबाइल एप के उपयोग को लेकर कई बार प्रशिक्षण आयोजित किए जा चुके हैं और विभिन्न माध्यमों से फील्ड कार्यालयों को अवगत भी कराया गया है, इसके बावजूद इसका उपयोग संतोषजनक नहीं है।

निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यदि मोबाइल एप पर समय पर अपडेट किया जाए तो उपभोक्ताओं को शटडाउन की अग्रिम सूचना दी जा सकती है तथा बिजली बहाली के अनुमानित समय की जानकारी भी सांझा की जा सकती है। इससे खासकर आने वाले गर्मी के मौसम में उपभोक्ता संतुष्टि में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है।

बिजली निगम ने सभी फील्ड स्टाफ को निर्देशित किया है कि वे सीएचएस मोबाइल एप का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करें और इस संबंध में कर्मचारियों को जागरूक किया जाए। विशेष रूप से गुरुग्राम और फरीदाबाद ऑपरेशन सर्कल में इस पर तत्काल ध्यान देने को कहा गया है।निगम ने उम्मीद जताई है कि इन निर्देशों के बाद मोबाइल एप के उपयोग में सुधार होगा और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

Related posts

पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार गंभीरता से कर रही लगातार कार्य-राव नरबीर सिंह

Ajit Sinha

कुख्यात गैंगेस्टर कौशल के दो मकानों और चार दुकानों पर चला जिला प्रशासन का बुल्डोजर -धवस्त।

Ajit Sinha

कोविड-19 संक्रमण के कारण लगे लाॅकडाउन में जिला प्रशासन के काॅल सैंटर में अब तक आए एक लाख से अधिक फोन काॅल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x