Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: गर्लफ्रेंड से अपने दोस्त के संग मिलने आया था, पर वहां रंजिशन दोस्तों ने चाकुओं से गोद कर हत्या दी -5 आरोपित धरे गए


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:1 अप्रैल की रात को रोशन नगर में जैतपुर विस्तार दिल्ली निवासी एक 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने 24 घंटे के अंदर-अंदर एक नाबालिक सहित 5 आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम  प्रिंस व रोशन निवासी  रूपनगर, जैतपुर, दिल्ली, राहुल निवासी  टेकराम कॉलोनी, जैतपुर तथा हर्ष निवासी  अर्पण विहार है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार राजकुमार राय निवासी एकता विहार, जैतपुर विस्तार दिल्ली ने थाना पल्ला में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके बड़े बेटे का नाम मानस राय (25) है। जिसकी जानकारी रोशन नगर में रहने वाली एक लड़की से थी। 1 अप्रैल को रात 10 बजे के करीब उसका बेटा मानस राय अपने दोस्त हर्ष के साथ जानकार युवती से मिलने के लिए  उसके घर रोशन नगर गया था। घर पर लड़की का पिता भी था। जब वे आपस में बात कर रहे थे, तभी युवती की छोटी बहन अपने जानकार अमन, प्रिंस, रोशन, राहुल, हर्ष वगैरा के साथ बाहर से घर पर आई।

जहां पर अमन ने अपनी जेब से चाकू निकाल कर मानस राय पर हमला किया। जिसको हर्ष ने अपने हाथ से रोका तो हर्ष के हाथ में चाकू से चोट लगी, अमन ने दोबारा से उसके बेटे को पेट में चाकू मारा व अन्य सभी ने लात, घूंसों व थप्पड़ से उसके बेटे  व हर्ष के साथ मारपीट की। उसके बेटे मानस राय की सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित अमन की मृतक मानस राय के साथ पुरानी कहासुनी थी। 1 अप्रैल को रात के समय अमन अपने साथियों के साथ रोशन नगर में आया था। जहां पर अमन ने मानस राय के पेट में चाकू मारा। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है, जिनको शुक्रवार को न्यायलय में पेश किया जायेगा।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: खाना खाने के विवाद में मारना किसी और को था, पर मारा कोई और गया, दो आरोपित गिरफ्तार -पूछताछ जारी।

Ajit Sinha

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ बोले, एक साल में फरीदाबाद की 36 से बढक़र 381 हुई रैंक, जिम्मेदार कौन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: खाद्य एंव आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशियों को अपने हाथों से दिए सिंबल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x