Athrav – Online News Portal
हरियाणा

प्रदेश में नशे व उसके अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिए शीघ्र ही‘‘हरियाणा नार्कोटिक्स ब्यूरो’’ का किया गठन: अनिल विज 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में नशे व उसके अवैध धंधे पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए शीघ्र ही‘‘हरियाणा नार्कोटिक्स ब्यूरो’’ का गठन करने का भी निर्णय लिया है। गृहमंत्री ने कहा कि यह ब्यूरो राज्य में नशे के कारोबार पर पूरी तरह से नियंत्रण करने के लिए विशेष व्यूह रचना के तहत कार्य करेगा। इससे राज्य में नशे के व्यापार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा नशेडिय़ों को नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।



उन्होंने कहा कि उन्हें गृह विभाग मिलने के बाद से ही नशा व नशे के कारोबार को प्रदेश से उखाड़ फैकने के लिए ध्यान दिया जा रहा हैं। जब तक ब्यूरों के गठन की प्रक्रिया पूरी नही होती तब तक एसटीएफ के एक समुह को इस कार्य में लगाया जाएगा, जिसका नेतृत्व एक आईपीएस अधिकारी करेंगे। विज ने कहा कि मधुबन प्रयोगशाला में फोरंसिक जांच के मामलों में हैंडराइटिंग परीक्षण के अलावा अन्य कोई भी जांच लम्बित नही है, जिसके लिए अधिकारी उचित कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत कांग्रेस सरकारों के दौरान लोगों को एफआईआर दर्ज करवाने के लिए भी डीजीपी कार्यालय के सामने आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ता था परन्तु अब सभी शिकायतकर्ताओं की प्रत्येक शिकायत दर्ज की जाती है ताकि उन्हें पूरा न्याय मिल सके।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:ट्यूबवेल कनेक्शन में नाम परिवर्तन के बदले ₹12,000 की रिश्वत मांगने वाले DHBVN के दो कर्मचारी पकड़े गए।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 16 एचपीएस अधिकारियों को प्रमोट कर एडिशनल एसपी बनाया गया हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

ओपीएस, ई-टेंडरिंग, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था जैसे कई मुद्दों को लेकर विधानसभा तक कांग्रेस का मार्च

Ajit Sinha
error: Content is protected !!