Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

सोनीपत पुलिस ने जिले भर में चलाया कॉम्बिंग ऑपरेशन, आईडी व पहचान पत्र जाँचेsonipat

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सोनीपत;पुलिस आयुक्त ममता सिंह,IPS, ADGP के निर्देशानुसार सोनीपत पुलिस ने आज रविवार की प्रातः कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिले भर में विशेष कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ढाबों, होटलों तथा किरायेदारों/कामगारों की बस्तियों में सघन जांच की गई। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में व्यक्तियों के आईडी कार्ड व पहचान पत्रों की जांच की गई। संदिग्ध पाए गए व्यक्तियों से मौके पर पूछताछ कर आवश्यक सत्यापन किया गया।

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के कॉम्बिंग ऑपरेशन आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। सोनीपत पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सत्यापन एवं जांच में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 पर दें।

Related posts

फरीदाबाद के पल्ला इलाके में एक बंद कार में मिली दो सगे भाइयों की लाश, आशंका गैस लगने की वजह से हुई मौत।

Ajit Sinha

शिव नादर स्कूल नोएडा को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली है, स्कूल प्रशासन ने बच्चों की करदी छुट्टी।

Ajit Sinha

खेड़ीपुल इलाके के प्रिंस ज्वैलर्स की दूकान से अज्ञात चोर लाखों रुपए के गहने व नगदी चोरी कर ले गए, केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x