Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पत्नी से बात करता था, इसलिए उसकी हत्या कर दी, और उसके शव को बाटापुर से नीचे रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया -दो आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अक्टूबर 2025 के अपहरण व हत्या के एक सनसनीखेज मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने आज शुक्रवार को 2 आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जिनके नाम  बब्लू निवासी गांव अभार, जिला भरतपुर (राजस्थान), हाल निवासी गांव कैली, फरीदाबाद तथा सुलतान निवासी गांव राधाकुंड, मथुरा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी गांव पलवली, फरीदाबाद है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार नवीन निवासी इंद्रा नगर, फरीदाबाद ने 7 अक्टूबर 2025 को थाना सेक्टर-8 में अपने बेटे कृष्णा के अपहरण संबंधी शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया था कि 7 अक्टूबर को उसका बेटा किसी कार्य से घर से गया था परंतु वापस नहीं लौटा। इस संबंध में थाना सेक्टर-8, फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। दिनांक 8 अक्टूबर को कृष्णा की डेड बॉडी बाटा फ्लाई ओवर के नीचे रेलवे ट्रैक के पास मिली, जिस पर मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि बब्लू को शक था कि मृतक कृष्णा उसकी पत्नी के साथ बातचीत करता है। जिसके चलते बब्लू ने अपने साथी सुलतान को 1000 रुपये देकर कृष्णा को शराब पिलाने के लिए कहा। दिनांक 7 अक्टूबर को सुल्तान, कृष्णा को शराब पिलाने के लिए अपने साथ गाड़ी में ले गया। इसके बाद बब्लू अपने भांजे सोहेल उर्फ धांधू के साथ वाईएमसीए चौक पर पहुंचा और कृष्णा को गाड़ी सहित गांव कैली की ओर ले गए और वहां सुनसान स्थान पर कृष्णा के साथ मारपीट की गई।

इसके बाद वो उसे वापस गाड़ी में बैठा लिया और रास्ते में पुनः मारपीट की, जिससे कृष्णा की मृत्यु हो गई। घटना को छिपाने के उद्देश्य से आरोपितों ने मृतक के शव को बाटा फ्लाईओवर के पुल से नीचे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। सुल्तान को 3 दिन व बब्लू को 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपित सोहेल उर्फ धांधू फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Related posts

फरीदाबाद :ग्रीन फिल्ड कालोनी में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर मंगलवार को एक करोड़ की लागत से बनने वाले सड़कों का शिलान्यास करेंगे।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: नीरज बवाना गैंग के तीन सदस्य अवैध हथियारों की खेपों व बुलेट प्रूफ वाहन सहित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस ने आज गांव भूपानी के दो कालोनियों में की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x