Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

डकैती करने वाले 6 आरोपित गिरफ्तार, कब्जा से लूटा गया सामान व वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: बीती रात एक स्टोर के सुरक्षा गार्ड को हाथ -पैर बांध कर व बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 6 लुटेरों को अपराध शाखा , फरुखनगर , गुरुग्राम की टीम ने गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार किए गए लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने लूट का सारा सामान बरामद कर लिया है। इस संबंध में थाना सेक्टर -10 गुरुग्राम में भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अब इसी केस में उपरोक्त सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत गत 5 जून 2024 की सुबह बामडोली रोड सेक्टर-89,गुरुग्राम में उसके स्टोर से कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके स्टोर की देखभाल करने वाले व्यक्ति के हाथ पैर बांधकर उसको एक कमरे में बंद करके स्टोर से लोहे के जैक, मोटर, गाटर, गैस सिलेंडर व अन्य सामान लूट कर ले जाने के संबंध में दी गई। इस शिकायत पर थाना सेक्टर- 10, गुरुग्राम में डकैती से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।उनका कहना है कि अपराध शाखा फरुखनगर के इंचार्ज अमित कुमार की पुलिस टीम ने आज  ततपरता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा की वारदात को अंजाम देने वाले 6 आरोपितों को फरुखनगर बाईपास से पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की। पकड़े गए सभी आरोपितों के नाम *मुकेश कुमार निवासी गांव सुंदरगामा जिला सीतामढ़ी (बिहार),नदीम निवासी रोहिली जिला बरेली (उत्तर-प्रदेश), चांद बाबू निवासी जाटवपूरी जिला फिरोजाबाद (उत्तर-प्रदेश),शाहबान मोहम्मद निवासी रसधान जिला कानपुर देहात(उत्तर- प्रदेश ),जाकिर निवासी नारायण नगला जिला बरेली (उत्तर-प्रदेश) व उबेश निवासी रोहेली जिला बरेली (उत्तर-प्रदेश) है। उनका कहना है कि पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने गुरुग्राम के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी कर ने की 6 वारदातों तथा मारपीट करने की। वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया है. आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपित मौके पर चोरी करने के संबंध में 8 मुकदमा गुरुग्राम में व 1 मुकदमा बहादुरगढ़ में, आरोपित नदीम पर चोरी करने के संबंध में 4 मुकदमा गुरुग्राम में व 1 मुकदमा उत्तर-प्रदेश में तथा आरोपित चांद बाबू पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने के संबंध में 1 मुकदमा  गुरुग्राम में दर्ज है। पुलिस टीम द्वारा आरोपितों के *कब्जा से लूटा गया सामान व वारदात में प्रयोग की गई पिकअप गाड़ी बरामद* की गई है। आगामी कार्रवाई कर लिए आरोपितों को अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा पुलिस तकनीक में अव्वल:CCTNS में 54 महीनों में 40 बार देश में नंबर–1-डीजीपी अजय सिंघल

Ajit Sinha

एक शख्स की हत्या करके उसकी लाश को बैग में बंद दिया फेंक, उसके दाए हाथ पर “रचना” व टी -शर्ट पर लिखा हैं “अबे भाभी हैं तेरी”

Ajit Sinha

फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने ईएएसआई.जयवीर सिंह, पुलिस चौकी बस अड्डा, बल्लभगढ़, के खिलाफ चालान किया कोर्ट में पेश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x