Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पत्नी, प्रेमी और साज़िश का अत्यंत खौफनाक सच, इश्क, धोखा और मौत का यह खूनी खेल खेलने वाले पहुँचे सलाखों के पीछे।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
कहते हैं अपराधी  कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के लंबे हाथ उस तक पहुँच ही जाते हैं। ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में 16 फरवरी को सड़क किनारे मिली एक लाश ने पुलिस के होश उड़ा दिए थे। लेकिन जब इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, तो जो सच सामने आया वो अत्यंत खौफनाक था। रोहित रावल, नफीस, धर्मेंद्र और प्रीति है. प्रीति मृतक गोविन्द रावल उर्फ भूरा की पत्नी है जबकि रोहित रावत उसका प्रेमी, पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया। हत्या की साजिश रचने वाला कोई और नहीं, बल्कि मृतक गोविन्द की अपनी पत्नी प्रीति और उसका प्रेमी रोहित थे। प्रीति ने पूछताछ के दौरान बताया कि मृतक गोविन्द शराब पीकर उससे मारपीट करता था। रोहित की हमदर्दी के कारण प्रीति उसकी ओर खींचती चली गई और उसके संबंध रोहित से हो गए।
पति की मारपीट से परेशान प्रीति और राहुल ने संबंधो में बाधा बन रहे गोविन्द को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और  12 फरवरी की रात को रोहित, गोविन्द को शराब पिलाने के बहाने बुलाया और अपने दोस्त नफीस को साथ लेकर तीनों शराब पीते रहे, जब गोविन्द नशे में धुत हो गया, तो रोहित ने उसके हाथ पकड़े और नफीस ने ‘बांका’ (धारदार हथियार) से हमला कर गोविन्द को मौत के घाट उतार दिया।एडिशनल डीसीपी ने बताया 16 फरवरी को कठहैरा रोड के पास शिव वाटिका कॉलोनी में एक अज्ञात शव मिला था. पुलिस ने  सोशल मीडिया और सीसीटीवी की मदद शव की पहचान गोविन्द रावल उर्फ भूरा के रूप में की थी।

मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया, इस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए 4 टीमों का गठन किया था। 19 फरवरी को दादरी पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद आरोपियो के पास पहुंची। बदमाशों के साथ कोट नहर के पास मुठभेड़ के बाद एक आरोपी नफीस के पैर में गोली लगने से घायल हो जाता है, जबकि उसका साथी रोहित रावल दबोच लिया जाता है। इस ब्लाइंड मर्डर का सफल अनावरण करते हुए कत्ल में इस्तेमाल ‘बाका’, एक अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली है. इश्क, धोखा और मौत का यह खूनी खेलने वाले अब सलाखों के पीछे पहुँच गए  है। पुलिस की इस मुस्तैदी ने साफ कर दिया है कि अपराधी चाहे लाश को ठिकाने लगा दे या सबूत मिटाने की कोशिश करें, पुलिस की पैनी नजर से बच नहीं सकता।

Related posts

पत्नी की किसी और शख्स से अवैध संबंध थे, इसीलिए पति ने चाक़ू से गोदकर कर पत्नी की सनसनीखेज हत्या कर दी-पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सनसनीखेज खुलासा: लड़की भगा कर शादी की,इसलिए लड़की के भाई ने साथियों के संग अपहरण कर उसकी गला काट कर हत्या कर दी- अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद ,सरेआम व्यापारी का अपहरण कर हत्या-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x