Athrav – Online News Portal
अपराध उत्तर प्रदेश

हाईकोर्ट के एडवोकेट की बेटी की गोली मारकर हत्‍या, सिरफिरे ने खुद को भी उड़ाया

प्रयागराज: उत्‍तरप्रदेश के प्रयागराज जनपद से सनसनी खबर आई है। यहां के झूंसी थाना क्षेत्र के हवेलिया इलाके में एक सिरफिरे शख्स  ने हाईकोर्ट के एडवोकेट की बेटी की गोली मारकर हत्‍या कर दी और शख्स ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्‍या और आत्‍महत्‍या का क्‍या कारण है, यह सब पुलिस  जांच के बाद बता पाएगी। पुलिस ने शवों के साथ घटना स्थल से एक तमंचे को कब्‍जे में ले लिया। 
 
शनिवार की दोपहर तक़रीबन  तीन बजे झूंसी के हवेलिया में चहल-पहल थी। अचानक सड़क पर तमंचे से गोली चलने से वहां अफरा-तफरी मच गई। एक के बाद एक करके दो गोली चली। लोगों ने देखा तो सड़क पर एक शख्स  व लड़की  तड़प रहे हैं । कुछ ही देर के बाद  वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जब तक दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास करती, दोनों ने मौके पर ही दम ताेड़ चुके थे।



लोगों की मानें तो सौम्या नाम की लड़की के माथे पर गोली मारने के बाद झूंसी के हवेलिया निवासी बाबू नामक शख्स  ने खुद की कनपटी पर गोली मार ली है। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। सौम्या मनोज तिवारी एडवोकेट हाईकोर्ट निवासी आरके पुरम की बेटी बताई जा रही है। वहीं, हवेलिया निवासी बाबू प्रापर्टी डीलर के यहां काम करता था। सौम्‍या कोचिंग के लिए निकली थी।  सूचना पर झूंसी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। दोनों के शवों के साथ वहां पड़े एक तमंचे को भी पुलिस ने अपने कब्‍जे में ले लिया है। कुछ ही देर बाद पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है।

Related posts

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा, डब्ल्यूआर-द्वितीय इकाई ने आज ड्रग सिंडिकेट के एक प्रमुख सदस्य को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

पदभार संभालते ही डीजीपी अजय सिंघल का एक्शन मोड: 700 से अधिक अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एमसीएफ के एसडीओ और जेई के खिलाफ 2 लाख50 हजार रुपए एठने पर मुकदमा दर्ज

Ajit Sinha
error: Content is protected !!