Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली मेट्रो में स्मार्ट कार्ड के प्रयोग में जनवरी 2022 से उल्लेखनीय वृद्धि

नई दिल्ली / अजीत सिन्हा
वर्ष 2022 में अब तक, दिल्ली मेट्रो के यात्रियों द्वारा नियमित यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड केप्रयोग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। कोविड के प्रसार से पूर्व जहां स्मार्ट कार्ड का प्रयोग लगभग 70 प्रतिशत था वहीं जनवरी 2022 से यह आंकड़ा लगभग 78% तक पहुँच गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में दिल्ली मेट्रो में 3-4 महीने के लिए स्मार्ट कार्ड का प्रयोग 100 प्रतिशत तक हो गया था जब एहतियातन 169 दिनों तक लगातार लॉकडाउन के बाद सितंबर-2020 में मेट्रो सेवाएं पुन: बहाल हुई थी।

वर्ष 2002 में, यात्रा के लिए पेपर टिकट के स्थान पर टोकन (कांटैक्टलेस स्मार्ट टोकन) और स्मार्ट कार्ड (कांटैक्टलेस स्मार्ट कार्ड) जारी करने वाली संस्था के रुप में दिल्ली मेट्रो विश्व की पहली मेट्रो रेल बनी। पहले, स्मार्ट कार्ड को विदेशी वेंडर द्वारा खरीदा जाता था लेकिन अब भारत सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘आत्मनिर्भर भारत’ मिशन के अंतर्गत इसका निर्माण पूर्णरुप से भारत में ही होता है। वर्तमान में, लगभग 2.5 करोड़ मेट्रो स्मार्ट कार्ड प्रयोग में हैं। प्रतिदिन औसतन 10-12 हज़ार मेट्रो स्मार्ट कार्ड की बिक्री मेट्रो स्टेशनों से होती है।

डीएमआरसी ने केवल स्मार्ट कार्ड प्रयोग करने वाले ग्राहकों के लिए अधिकतर मेट्रो स्टेशनों पर अलग से डेडीकेटेड एक्ज़िट गेट भी उपलब्ध कराया है। साथ ही प्रत्येक यात्रा पर 10% छूट दी जाती है तथा कम भीड़-भाड़ वाले समय (ऑफ पीक आवर) में मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने पर 10% की अतिरिक्त छूट दी जाती है।

डीएमआरसी ने हाल ही में, स्टेशनों पर यात्रियों के समय की बचत करने एवं उन्हें कतार से छुटकारा देने के लिए स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज/टॉप अप करने के लिए कई नई पहल की शुरुआत की है जिसमें स्मार्ट कार्ड को टीवीएम (टिकट वेंडिंग मशीन) से रिचार्ज/टॉप अप करने, विभिन्न बैंको द्वारा मेट्रो कॉम्बो कार्ड निर्गत करने, स्टेशन पर क्रेडिट/डेबिट कार्ड से लेनदेन की सुविधा, dmrcsmartcard.com के प्रयोग से नेट बैंकिंग तथा मोबाइल वालेट आदि विकल्प शामिल हैं । इसके अतिरिक्त एक दिन में असीमित यात्रा के लिए 200/- रुपये (50/- रुपये रिफ़ंडेबल सेक्युरिटी जमा राशि) का 1-दिवसीय टूरिस्ट कार्ड तथा 3 दिन की असीमित यात्रा के लिए 500/-रुपये का 3- दिवसीय टूरिस्ट कार्ड (50/- रुपये रिफ़ंडेबल सेक्युरिटी जमा राशि) भी यात्रियों के लिए उपलब्ध है। डीएमआरसी अन्य मेट्रो प्रणालियों जैसे सिंगापुर और हांगकांग मेट्रो की भांति इस आंकड़े को बढ़ाने का इरादा रखती है जहां मेट्रो के लगभग 100% यात्री मेट्रो कार्ड द्वारा सुगम और आनंदायक यात्रा का प्रतिदिन लाभ उठा रहे हैं।

अनुज दयाल

Related posts

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना -देखें वीडियो।

Ajit Sinha

संयुक्त राष्ट्र संघ में बंगाली भाषा को आधिकारिक भाषाओं में से एक भाषा के रूप में मान्यता देने के लिए हम प्रयास करेंगे-अमित शाह

Ajit Sinha

गोगी गैंग के एक सदस्य की हत्या करने से पहले ही शार्प शूटर रोहित लाथवाल उर्फ़ दीपक मंडवाल, निवासी सोनीपत पकड़ा गया -दो पिस्तौल बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x