Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

श्याम यादव बने हरियाणा प्रदेश भाजपा के आईटी प्रमुख

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:लंबे समय से खाली पड़े हरियाणा प्रदेश भाजपा आईटी प्रमुख के पद पर गुरुग्राम निवासी श्याम यादव की नियुक्ति कर दी गई है। हरियाणा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने इस बाबत अधिकारिक चिट्ठी जारी की है। श्याम यादव भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से छात्र जीवन से ही जुड़े रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज में अध्ययन करते हुए उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।

उसके बाद श्याम यादव देश की कई बड़ी आईटी कंपनियों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं। साल 2019 से 4 वर्षों तक आईटी विभाग में ही वे सह प्रमुख रहे और अब उनकी नियुक्ति प्रदेश आईटी प्रमुख के तौर पर की गई है। प्रदेश में आईटी प्रमुख नियुक्त करने पर श्याम यादव ने प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है। श्याम यादव ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

Related posts

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित रोजगार मेला कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गुरुग्राम में किया प्रतिभाग।

Ajit Sinha

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय नेताओं ने गुरुग्राम के 11 मंडलों में किया प्रवास: कर्ण देव कांबोज।

Ajit Sinha

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x