Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

महिला सरपंच सहित दो लोगों के खिलाफ फर्जी कागजात के जरिए वोटर कार्ड, डोमेसाइल, राशन कार्ड बनाने पर केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल:सदर पलवल थाना पुलिस ने सैलोटी गांव की एक महिला सरपंच सहित दो लोगों के खिलाफ एक सोची समझी साजिश के तहत फर्जी डोमेसाइल, वोटर आई डी, राशन कार्ड आदि जरुरत के कागजात बनाने का मामला दर्ज किया हैं। जांच अधिकारी अमरोज़ खान का कहना हैं कि ये शिकायत सीएम विंडो से संबंधित डीएसपी के पास आई और उन्होनें अपने स्तर पर पूरे मामले की जांच करने के बाद, रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर कल शाम को थाने में भेजी थी जिस पर मुकदमा नंबर -218, दिनांक 9 अगस्त- 2021, भारतीय दंड सहिंता की धारा 420 ,467, 468 , 471,120 बी आईपीसी के तहत दर्ज किया गया हैं। इस मामले में लिप्त दोनों आरोपितों को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।

शिकायत कर्ता बेगराज तंवर जोकि गांव सैलोथी,जिला पलवल, हरियाणा  का रहने वाला हैं,उसने एक शिकायत सीएम विंडो में दी थी कि गजेंद्र निवासी गांव बुखारी ,कोसीकलां, जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश हैं। ये आरोपित गांव सैलोथी, जिला पलवल में रहता नहीं हैं। वावजूद इसके इस गांव के वोटर कार्ड, डोमेसाइल सर्टीफिकेट , राशन कार्ड बने हुए हैं और ये सभी के सभी प्रमाण पत्र  बनवाने के लिए जो कागजात प्रस्तुत किए गए हैं, वह सब के सब फर्जी कागजात हैं और इन सभी फर्जी कागजातों पर महिला सरपंच ने प्रमाणिकता के साथ हस्ताक्षर किए हुए हैं।

इसी संबंध में उसने एक शिकायत सीएम विंडो में दी थी जिसकी जांच डीएसपी कार्यालय में उसकी दरखास्त भेज दी गई थी पर जांच की गई। जांच में दोषी पाए जाने के बाद डीएसपी ने इस मामले की तहरीर बना कर सदर पलवल थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर भेज दिया था। जिस पर मुकदमा नंबर -218, दिनांक 9 अगस्त 2021, भारतीय दंड सहिंता की धारा 420, 467 ,468 , 471 व 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं और आरोपितों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।      

Related posts

वह इलाके में डॉन की तरह बात करता था, इसलिए उसे गोली मारकर हत्या कर दी, गिरफ्तार।

Ajit Sinha

4 लुटेरों को अरेस्ट कर इनके कब्जे से 6 पिस्टल, 5 मैगजीन , 102 जिंदा कारतूस, एक लूटी हुए कार बरामद किए है-वीडियो देखें

Ajit Sinha

शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 3 करोड़ की ठगी, नोएडा से शातिर जालसाज गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x