Athrav – Online News Portal
Uncategorized मुंबई

शिवसेना : उद्धव और आदित्य ठाकरे के समर्थक आमने-सामने

 संवाददाता, मुंबई: शिवसेना में पार्टी के शीर्षस्थ ठाकरे परिवार के नेता उद्धव और आदित्य के समर्थकों में खुलकर संघर्ष छिड़ गया है. पार्टी इस समय बीएमसी चुनाव की तैयारी में जुटी है.

शिवसेना संस्थापक दिवंगत बालासाहब ठाकरे के बेटे उद्धव फिलहाल पार्टी के सर्वेसर्वा हैं, जबकि उनके बड़े बेटे आदित्य शिवसेना की इकाई युवा सेना के प्रमुख हैं. इसी तर्ज पर पार्टी के समर्थक दो खेमों में बंट गए हैं.
आदित्य ठाकरे के कट्टर समर्थक और युवा सेना नेता अमेय घोले की बीएमसी के वार्ड नंबर 178 से उम्मीदवारी की भनक लगते ही उद्धव ठाकरे समर्थक आक्रामक हो गए. उद्धव ठाकरे समर्थकों ने गुस्से का इजहार करने के लिए पार्टी की स्थानीय शाखा में ताला लगा दिया और अमेय घोले हाय-हाय के नारे लगाए. इस इलाके से उद्धव ठाकरे की समर्थक माधुरी मांजरेकर को टिकट की उम्मीद है, लेकिन आदित्य ठाकरे समर्थक नेता के लिए अचानक खुद का टिकट कटता देख अपने समर्थकों को गुस्सा होने से वे रोक न सकीं. शिवसेना इस बार बीजेपी से अलग होकर बीएमसी की सभी 227 सीटों पर उम्मीदवार उतारने जा रही है. ऐसे में उद्धव और आदित्य इन बाप-बेटों के समर्थकों में छिड़ा संघर्ष पार्टी के सामने चुनौती बन सकता है.

Related posts

आईएमटी फरीदाबाद,बहुउदेश्यीय अस्पतालों को स्थापित करने हेतू एक से तीन एकड़ भूमि को आवंटित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -56 और पिककप गाडी में सवार बदमाशों के बीच तक़रीबन 20 राउंड गोलियां चली, बदमाश फरार।

Ajit Sinha

Aamir Khan’s,Shah Rukh Khan, first selfie in 25 years is one of a kind. See here

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x