Athrav – Online News Portal
नोएडा

नोएडा में खुला एप्पल का भव्य स्टोर, लगा टेक प्रेमियों का ‘महाकुंभ’-वीडियो देखें। 


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में एप्पल ने अपना भव्य स्टोर खोल दिया है, और आप देख सकते हैं कि यहां एप्पल प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। यह स्टोर यूपी का पहला और देश का पांचवां एप्पल रिटेल स्टोर है, जो दिखाता है कि एप्पल भारतीय प्रीमियम मार्केट पर कितना जोर दे रही है। स्टोर के अंदर, ग्राहकों को लेटेस्ट आईफोन 17 सीरीज से लेकर एम5 चिप वाले मैकबुक प्रो तक, एप्पल की पूरी प्रोडक्ट लाइनअप एक ही छत के नीचे मिल रही है।
स्टोर के उद्घाटन के दौरान ही ग्राहकों का उत्साह चरम पर रहा। इस स्टोर पर 80 से अधिक प्रशिक्षित कर्मचारी मौजूद हैं, जो ग्राहकों को व्यक्तिगत सहायता, ट्रेड-इन और फाइनेंसिंग विकल्पों में मदद करेंगे। साथ ही, यहां ‘टुडे एट एप्पल’ के तहत फोटोग्राफी, कोडिंग और संगीत जैसे मुफ्त सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।नोएडा के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर के टेक लवर्स के लिए यह एक बड़ा मील का पत्थर है। अत्याधुनिक डिजाइन और बेहतरीन ग्राहक अनुभव के साथ, यह स्टोर एप्पल के बढ़ते दबदबे का प्रतीक है।

Related posts

सोसाइटी में खड़ी स्कॉर्पियो कार में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड गाडी आग पर काबू पाया, कार जल कर हुई खाक।

Ajit Sinha

फर्जी पासपोर्ट पर भारत में रहा तिब्बती अरेस्ट, चीन, नेपाल और श्रीलंका में साइबर हैकर को उपलब्ध कराता बैंक खाते.

Ajit Sinha

जॉब के नाम पर ठगी’ करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार श्रम मंत्रालय की फर्जी आईडी दिखा युवकों को बनाते थे शिकार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x