Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार गर्ग की माता शांति देवी का निधन हो गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा के आईएएस अधिकारी अशोक कुमार गर्ग की माता श्रीमती शांति देवी  का आज प्रात: स्वर्गवास हो गया। 85 वर्षीय शांति देवी कुछ समय से बीमार थी, उनका गुरुग्राम में इलाज चल रहा था। सभी दायित्वों का बखूबी निर्वाह करते हुए वे अपना भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं। उनके दो सुपुत्र और तीन सुपुत्रियां, पौत्र, पौत्री, नाती, नातिन आदि हैं और छोटे सुपुत्र अशोक कुमार गर्ग भारतीय प्रशासनिक सेवा में सेवारत हैं। वर्तमान में हिसार के मंडल आयुक्त और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक हैं।

आज उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार गुरुग्राम में किया गया। अंतिम संस्कार में पारिवारिक मित्रगण, समाज के गणमान्य, प्रशासनिक अधिकारी, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम मुख्यालय से निदेशक, मुख्य अभियंता एवं ऑपरेशन सर्किलों के अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता और उपमंडल अधिकारी, नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारी आदि शामिल हुए। सभी ने पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। ईश्वर से दिवंगत आत्मा के लिए शांति प्रार्थना और इस कठिन समय से उबरने की प्रार्थनाएं की।

Related posts

शराब के पेटियों से भरे कंटेनर सहित चालक को पुलिस ने पकड़ा। 

Ajit Sinha

गुड़गांव में ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगे- डॉ सारिका वर्मा

Ajit Sinha

492 मतदान केन्द्र संवेदनशील व अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं, 229 संवदेनशील और 263 अति संवेदनशील केन्द्र हैं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x