Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सोतई में प्रस्तावित गार्बेज कलेक्शन एवं रीसाइक्लिंग सेंटर आबादी से दूर बनाने के लिए अन्य विकल्प निकाला जाएगा: कृष्णपाल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से रविवार को उनके कार्यालय में गांव सोतई के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर गांव में नगर निगम द्वारा प्रस्तावित गार्बेज कलेक्शन एवं रीसाइक्लिंग सेंटर के संबंध में अपनी आपत्तियां और चिंताएं उनके समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि सोतई में प्रस्तावित गार्बेज कलेक्शन एवं रीसाइक्लिंग सेंटर के प्रस्ताव को निरस्त किया जाए तथा गांव की आबादी के निकट इस प्रकार की परियोजना स्थापित न की जाए।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सोतई तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र है और भविष्य में यह दिल्ली-एनसीआर का महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार बनने जा रहा है। ऐसे में गांव के आसपास गार्बेज कलेक्शन एवं रीसाइक्लिंग सेंटर बनने से क्षेत्र की स्वच्छता, पर्यावरण, विकास और आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने कहा कि वे स्वच्छता और कचरा प्रबंधन व्यवस्था के विरोधी नहीं हैं, बल्कि चाहते हैं कि ऐसी परियोजनाएं आबादी से पर्याप्त दूरी पर स्थापित की जाएं ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।ग्रामीणों की बात ध्यानपूर्वक सुनने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि सोतई आने वाले समय में दिल्ली-एनसीआर का एक प्रमुख गेटवे बनने जा रहा है। इस क्षेत्र का सुनियोजित विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता, पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गार्बेज कलेक्शन एवं रीसाइक्लिंग सेंटर जैसी परियोजनाओं के लिए उपयुक्त स्थान का चयन किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि सोतई में प्रस्तावित गार्बेज कलेक्शन एवं रीसाइक्लिंग सेंटर के साथ-साथ फिरोजपुर तथा सेक्टर-56 में संचालित ऐसे केंद्रों को भी आबादी वाले क्षेत्रों से कम से कम पांच किलोमीटर दूर स्थापित किया जाना चाहिए।
इसके अलावा इन केंद्रों पर आधुनिक तकनीक के माध्यम से कचरे का नियमित और वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण एवं रीसाइक्लिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि कहीं भी कचरे के ढेर जमा न हों और शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए आधुनिक कचरा प्रबंधन आवश्यक है,लेकिन इसके साथ-साथ स्थानीय लोगों की भावनाओं, पर्यावरणीय संतुलन और शहरी विकास की आवश्यकताओं का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्य ऐसे हों जिनसे जनता को सुविधा मिले, न कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े।राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आश्वासन दिया कि उन्होंने सोतई के ग्रामीणों की इस मांग का गंभीरता से संज्ञान लिया है। इस विषय पर संबंधित विभागों एवं जिम्मेदार अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर व्यावहारिक एवं जनहित में समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाएगा और ऐसा समाधान तलाशा जाएगा जिससे पर्यावरण संरक्षण, प्रभावी कचरा प्रबंधन तथा आमजन के हित—तीनों का संतुलन बना रहे।

Related posts

एटीएम मशीन उखाड़ने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश-चार अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड अंडरपास की अड़चन खत्म होने का नाम नहीं ले रही, यूआईसी जमीन देगा तो दूर होगी जल संकट। 

Ajit Sinha

482 दिन से धोखेबाज सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे किसान अब लोकसभा चुनाव में 15000 किसान बहिष्कार करेंगें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x