Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

एक कंपनी बिल्डिंग में आग लगने की घटना पर पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा,कंपनी कर्मचारियों को सुरक्षित बचाया गया।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
उद्योग विहार, गुरुग्राम की एक कंपनी की एक बिल्डिंग में भयंकर आग लग गई, और काले धुंआ का गुब्बारे बाहर निकल रही थी, इस कंपनी के अंदर कई कर्मचारी फंसे हुए थे, जिन्हें पुलिस और फायर कर्मियों ने कंपनी का शीशा तोड़ कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें दो लड़कियां थी, तीन लड़के थे। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद लगी हुई आग पर काबू पा लिया। खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।  

पुलिस प्रवक्ता ने आज शुक्रवार  को समय प्रातः लगभग 10:30 बजे गश्त के दौरान ERV-302 पुलिस टीम को प्लॉट संख्या- 896, उद्योग विहार फेज-1, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित एक कंपनी में आग लगने के कारण धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तुरंत प्रभाव से फायर ब्रिगेड व अन्य संबंधित एजेंसियों को सूचित किया गया तथा नजदीकी कंपनियों से सीढ़ी व अग्निशमन उपकरणों की सहायता लेकर तत्काल बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कंपनी का शीशा तोड़कर अंदर फंसी 2 महिला कर्मचारियों सहित कुल 5 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची तथा पुलिस व फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रदर्शित तत्परता, साहस और सूझबूझ के चलते एक संभावित बड़ा हादसा टल गया तथा सभी कर्मचारियों की जान सुरक्षित बचाई गई।

Related posts

जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों  की मतगणना सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर होगी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद का अमित त्रेहान फर्जीवाड़ा करके कंपनी व निजी बैंक खातों से करीब 85 लाख रूपए निकालने के आरोप में पकड़ा गया।

Ajit Sinha

डीएचबीवीएन में पांच अधीक्षण अभियंताओं को मुख्य अभियंता पद पर पदोन्नति, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x