Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम में हड़ताली कर्मचारी सुबह से ही पुराने नगर निगम कार्यालय में एकत्रित होना शुरू हो गए थे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर आज लगातार दूसरे दिन भी गुरुग्राम के कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर रहे हड़ताली कर्मचारी सुबह ही पुराने नगर निगम कार्यालय में एकत्रित होना शुरू हो गए और नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान राजेश कुमार की अध्यक्षता में विशाल विरोध सभा का आयोजन किया इस सभा में विशेष तौर पर नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के उपाध्यक्ष सुरेश कुमार नोहरा मैकेनिकल वर्कर यूनियन रजि0 41 के महासचिव कवर लाल यादव सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव रामनिवास ठाकरान,नगरपालिका कर्मचारी संघ,हरियाणा के राज्य के प्रेस सचिव बसंत कुमार सचिव नरेश मलकट महिला नेता अनीता तथा सोनिया विशेष तौर पर उपस्थित रही विरोध प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरकर हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी तानाशाही छटनी एवं  निजी करण 25 अप्रैल के समझौते को लागू करने तथा 16 सूत्रीय मांगों को मनवाने के लिए नगर निगम पुराना कार्यालय से सामान्य बस अड्डा चौक तक जोरदार विशाल प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार हठधर्मिता छोड़ बातचीत के माध्यम से पालिका  कर्मचारियों की मांगों का समाधान करे श्री शास्त्री ने  कहा कि जब तक शहरी स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा संघ के साथ 25 अप्रैल को हुए समझौते के अनुसार मानी गई मांगों कोरोना से मौत होने पर ₹5000000 विशेष आर्थिक सहायता राशि देने व कर्मचारी के आश्रित को नौकरी देने, ₹4000 जोखिम भत्ता देने, सफाई व सीवर के कार्य को राष्ट्रीय श्रम घोषित करने तथा इन कर्मचारियों को तृतीय श्रेणी का स्केल देने, मेन पावर, वर्कआउटसोर्स, डोर टू डोर ओ. एंड. एम. तथाअन्य सभी प्रकार के ठेकों को समाप्त कर सफाई कर्मचारियों सीवर मैनो, एवं चतुर्थ व तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को विभाग के रोल पर रखने,12500 सफाई कर्मचारी 1000 सीवर मैनो की भर्ती करने, 122 जूनियर इंजीनियर की छटनी पर रोक लगाने, 10 m/L,व 10 E/L छुट्टी देने,1046 फायर ऑपरेटरों की भर्ती रद्द कर 1366 फ़ायर मैनो व फायर ड्राइवरों को 2268 फायर ऑपरेटरों के पदों पर समायोजित कर पक्का करने, छटनी किए गए सफाई कर्मचारियों सीवर मैनो फायर कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने,  बंद पड़े दमकल केंद्रों को चालू करने क्षेत्रफल आबादी के अनुपात में कार्य की अधिकता को ध्यान में रखते हुए सभी श्रेणियों के नए पद सर्जित करने,विभाग के रोल पर लगे कर्मचारियों को समान काम समान वेतन देने  तथा अन्य मांगों का निवारण सरकार जब तक नहीं करेगी तब तक पालिका कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। 

यदि सरकार ने फिर भी समाधान नहीं किया तो संघ की हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदलने के लिए मजबूर होगा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के उपप्रधान सुरेश नोहरा व संघ के केंद्र कमेटी के नेता कवर लाल यादव ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से पालिका कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि यदि सरकार पालिका कर्मचारियों के आंदोलन को अनदेखा करेगी तो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित सभी संगठनों के कर्मचारी पालिका कर्मचारियों के समर्थन में सड़कों पर उतरकर सरकार का विरोध करेगे। उन्होंने प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारियों से 3 जुलाई को छटनी, निजीकरण, महंगाई व अन्य कर्मचारियों की मांगों को लेकर किए जाने वाले राष्ट्रीय विरोध प्रदर्शन एवं मांग दिवस के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने की भी अपील की है। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य सचिव नरेश मलकट प्रेस सचिव बसंत कुमार नगर निगम के वरिष्ठ उपप्रधान राम सिंह सारसर, जिला सचिव संजय सारवान,महेश, ज्ञान चंद, रिंको, सुशीला ने सरकार पर  सफाई कर्मचारी एवं दलित विरोधी  होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में प्रदेश के सफाई कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय है। लेकिन सरकार ने प्रदेश के सफाई कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स, पी. पी. किट आदि सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं करवाए हैं, कोरोना महामारी की आड़ में सरकार कर्मचारियों पर आर्थिक एवं नीति गत हमले कर रही है। संघ नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने 5 जुलाई तक मांगों का समाधान नहीं किया तो 6 जुलाई से शुरू होने वाली तीन दिवसीय हड़ताल को संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल में परिवर्तित कर देगा। 

Related posts

हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने हिपा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे वर्ष 2023 बैच के एचसीएस अधिकारियों का किया मार्गदर्शन

Ajit Sinha

गुरुग्राम: 2500 पुलिस कर्मी 8 -8 घंटे के तीन शिफ्टों में शहर भर में तैनात रहेंगें, सीपी के. के. राव

Ajit Sinha

आई.टी.आई गुरुग्राम में 13 जून को होगा रोजगार मेले का आयोजन।

Ajit Sinha
//lidsaich.net/4/2220576
error: Content is protected !!