Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

सपना चौधरी ने स्टेज पर किया धमाकेदार डांस, लोग उड़ाने लगे नोट- देखें वायरल वीडियो

अजीत सिन्हा 
नई दिल्ली: देसी क्वीन के नाम से पूरे देश में मशहूर सपना चौधरी अपने नए अंदाज से दर्शकों को दीवाना बना लेती हैं.उनके स्टेज परफॉर्मेंस को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है. सपना चौधरी का फिर से एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में ‘ठेके आली गली’ गाने पर डांस कर रही हैं,भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी फिल्मों में अपने काम से धमाल मचाने वाली सपना चौधरी का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है.

सपना चौधरी के वायरल डांस वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्शक उनके परफॉर्मेंस को लेकर खासे उत्साहित थे. इस वीडियो को सोनोटेक पंजाबी यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. अब तक उनके डांस वीडियो को 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. रिजनल फिल्मों के अलावा बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकीं सपना चौधरी का यह वीडियो फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

Related posts

दिल्ली पुलिस खतरनाक भगोड़े अपराधी व खूंखार गैंगेस्टर दीपक बॉक्सर को मेक्सिको से ढूंढ कर भारत ले आई-अरेस्ट

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच ने मोबाइल टॉवर उपकरण (RRUs) की चोरी एवं अवैध निर्यात करने वाले गैंग का किया भंडाफोड़, 3 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

आसमान से बरसी आफत, दिल्‍ली एयरपोर्ट से 14 फ्लाइटें डायवर्ट, फसलों पर तगड़ी मार, ओलाबृष्टि से फसल बर्बाद

Ajit Sinha
error: Content is protected !!