Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -65 ने आज सरपंच के बेटे को सरेआम गोली मारने के एक आरोपित को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-65 ने आज डींग गांव के सरपंच के बेटे पर कातिलाना हमला करने वाले एक मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम सोनू निवासी गांव डींग, फरीदाबाद हैं। इस वारदात को आरोपित सोनू ने रंजिशन वारदात को अंजाम दिया था। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता आदर्श दीप सिंह ने दी हैं।   

पुलिस प्रवक्ता आदर्श दीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित सोनू ने अपने भाई एवं साथियों के साथ मिलकर बीते 16 नवंबर 2020 को आपसी रंजिश के चलते गांव डीग के सरपंच के बेटे के साथ मारपीट,गोलियां चलाकर कातिलाना हमला किया था। जिसपर आरोपितों के खिलाफ केस थाना सदर बल्लबगढ में दर्ज किया गया था। इस केस में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपित सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया हैं ,बाकि आरोपितों की तलाश की जा रही हैं। इस आरोपित को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैं। 

Related posts

सुरेंद्र फौजी गैंग के कुख्यात गैंगस्टर राकेश बंजारा चढ़ा पुलिस के हत्थे, हत्या सहित 25 आपराधिक मामले दर्ज, लोडेड पिस्टल बरामद।

Ajit Sinha

सिंभावली क्षेत्र से लापता किशोरी का शव एक निजी अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में मिला, सीसीटीवी फुटेज दो आरोपी कैद

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस और आईआईएम रोहतक के बीच एमओए हुआ साइन, कौशल विकास और क्षमता निर्माण में करेंगे सहयोग

Ajit Sinha
error: Content is protected !!