Athrav – Online News Portal
नोएडा राजनीतिक राष्ट्रीय वीडियो

पीएम के जन्मदिवस को समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया और पकौड़े तलकर विरोध दर्ज कराया-देखें वीडियो  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नॉएडा: समाजवादी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। समाजवादी पार्टी युवा जनसभा कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-31 स्थित निठारी गांव में पकौड़े तलकर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने कड़ाही में पकौड़े तलकर लोगों को बांटे। इस दौरान कार्य कर्ताओं ने मोदी और योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी, युवाओं को रोजगार दो रोजगार दो जैसे तमाम नारे लगाए और बेरोजगारी लिखे नारों के पोस्टर लहराए।

सपा के पूर्व जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि देश में युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है और जिनके पास रोजगार था उनका रोजगार छीन गया। सेंटर फॉर इंडियन इकोनॉमी के आंकड़ों के अनुसार लॉकडाउन लगने के एक महीने के अंदर ही बारह करोड़ लोगों की नौकरी चली गई थीं। तिमाही जीडीपी 23.9 फीसदी कम हो गई। दो करोड रोजगार प्रति वर्ष देने का वादा करने वाली मोदी सरकार अपने पूरे पांच वर्ष के कार्यकाल में एक करोड़ भी रोजगार नहीं दे पाई। 

मोदी जी ने कहा था कि पकौड़ा तलना भी रोजगार है इसलिए सपा कार्यकर्ताओं ने पकौड़े तले है। इस सरकार से पढ़ा लिखा नौजवान और क्या उम्मीद कर सकता है। हमारी मांग है कि युवाओं को रोजगार दो नहीं तो भाजपा को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। नॉइड में कोरोना से पचास लोगों की मौत हुई तो अवसाद और बेरोजगारी से एक सौ पचास लोगों ने आत्महत्या अभी तक कर ली है।
युवजनसभा अध्यक्ष अनिल पंडित ने कहा कि नौजवानों की पीड़ा को सरकार नहीं समझ पा रही है। युवा रोजगार मांग रहा है और सरकार उनको हिन्दू मुस्लिम और मन्दिर मस्जिद के मुद्दों पर भ्रमित कर रही है। अब युवा अपना अधिकार लेकर रहेगा।

Related posts

एंकाउंटर चालू है, एक दिन मे तीन एंकाउंटर 4 बदमाश घायल, छह दिन में हुए एंकाउंटर में इनामी सहित 9 घायल, तीन फरार  

Ajit Sinha

जेजेपी ने दिल्ली में की महत्वपूर्ण नियुक्तियां, 14 पदाधिकारी नियुक्त

Ajit Sinha

झुग्गी-झोपड़ियो की बस्ती में लगी भीषण आग, आधा दर्जन फायर टेंडर्स ने आग पर पाया काबू।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!