Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

रोहतक : हरियाणा राज्य खो खो संघ की बैठक में आगामी 4 वर्षों के लिए श्रीमती रानी तिवारी को प्रधान,सुभाष रुहिल को महासचिव चुना गया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
रोहतक : हरियाणा राज्य खो खो संघ की आम सभा की बैठक आज होटल संग्रीला में आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 4 वर्षों के लिए हरियाणा राज्य खो खो संघ ने श्रीमती रानी तिवारी को प्रधान तथा सुभाष रुहिल को महासचिव चुना गया हैं। नई कार्यकारिणी चुनाव हेतु भूपेंद्र तिर्थी को ( कोषाध् यक्ष भारतीय खो खो संघ ) तथा सुमित भाटिया को भारतीय खो खो महासंघ की तरफ से पर्यवेक्षक के लिए भेजा गया तथा हरियाणा ओलंपिक संघ की ओर से पर्यवेक्षक रविंद्र हुड्डा को भेजा गया जिनकी देख रेख में चुनाव संपन्न हुआ। आज की वार्षिक बैठक में सुभाष रुहिल, भगत सिंह,मुन्नी जून, जितेंद्र कादयान, राजपाल फौगाट, महेंद्र सिंह कम्बोज, सूरत सिंह , राकेश यादव,जसबंत, हुड्डा,रविंद्र,सुरेंद्र, नीरज, अनूप, रमेश नान्दल,सतीश कुमार, बृजेश, भूपेंद्र , नीरज कुमार, नवीन, भैरो, जानी अरोड़ा, दीपेंद्र आर्य, दीपक के साथ आदि लोग मौजूद थे।इस अवसर पर नव नियुक्त प्रधान रानी तिवारी ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार ब्यक्त किया तथा हरियाणा प्रदेश में खो खो खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वाशन दिया।

Related posts

गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राज बब्बर ने तावड़ू की घटना में घायल हुए लोगों से अस्पताल जाकर मुलाकात की।

Ajit Sinha

परीक्षा के दौरान वाहन खराब होने, सड़क दुर्घटना और रास्ता भटकने जैसी परिस्थितियों में डायल-112 बनी अभ्यर्थियों की उम्मीद

Ajit Sinha

बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों का किसानों को मिलेगा मुआवजा, जिला उपायुक्तों से मांगी रिपोर्ट – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x