Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :सी.बी.एनफाऊडेंशन संस्था ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद; सी.बी.एन फाऊडेंशन संस्था द्वारा सैक्टर 32 राजीव नगर, नजदीक डीएलएफ इण्डिस्ट्रीयल क्षेत्र में चाईल्ड कम्पैशन केयर इंडिया के तत्ववधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एवं चेरिटेबल क्लिनिक जीवन वृक्ष मेडिकल सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर में डा. आर.सी.अग्रवाल ने अपनी पूरी टीम के साथ आये हुए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की एवं उन्हे विभिन्न बीमारियों से कैसे बचा जा सके के बारे में भी विस्तृत से बताया। शिविर में लगभग 120 लोगों ने ब्लड शूगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य तरह की बीमारियों की जांच करवाई एवं उन्हें निशुल्क दवाईयां भी वितरित की।
इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का विधिवत शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री बहन रोजी पण्डित द्वारा किया गया। प्रीति चौधरी डायरेक्टर, सी बी एन फ ॉउण्डेशन, श्रीमती प्रीता आहूजा अध्यक्ष प्रगति इंडिया ट्रस्ट, श्रीमती ममता सिंग प्रोग्राम अफसर, सी बी एन फाउंडेशन, संजय पी.मसीह अध्यक्ष, चाइल्ड कम्पैशन केयर इंडिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। बहन रोजी पण्डित ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर मजदूर, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए काफी लाभदायक होते है और ऐसे शिविरो का अधिक से अधिक लाभ भी उठाना चाहिए।
इस मौके पर प्रीति चौधरी डायरेक्टर, सी बी एन फ ॉउण्डेशन ने अपने सम्बोधन में कहा कि चेरिटेबल क्लिनिक का नाम जीवन वृक्ष मेडिकल सेंटर इसीलिए रखा गया है कि मनुष्य का जीवन भी वृक्ष समान है उसकी देखभाल भी वृक्ष के समान करे तो अवश्य ही एक मजबूत मनुष्य बन सकता है। उन्होंने कहा कि जिस तर हसे वृक्ष को समय पर खाद्य पानी आदि मिलता है वह एक वट वृक्ष बन जाता है उसी तरह मनुष्य के शरीर को भी समय पर सही चीजे मिलें चाहे वह खाद्य सामग्री हो या फिर दवाई व स्वास्थ्य सेवाएं वह भी पूरी तरह से वट वृक्ष की तरह स्वस्थ रहेगा यही हमारे क्लीनिक का उददेश्य भी है।
इस अवसर पर संजय.पी.मसीह अध्यक्ष चाईल्ड कम्पैशन केयर इंण्डिया ने बतया कि चेरिटेबल क्लिनिक जीवन वृक्ष मेडिकल सेंटर जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल करेंगा एवं उन्हें विभिन्न तरह की बीमारियों का ईलाज निशुल्क भी करेगा साथ ही विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए भी कई तरह के टिप्स देगा। इस मौके पर प्रीति चौधरी डायरेक्टर, सी बी एन फाउंडेशन , श्रीमती प्रीता आहूजा अध्यक्ष प्रगति इंडिया ट्रस्ट, श्रीमती ममता सिंग प्रोग्राम अफसर, सी बी एन फाउंडेशन, संजय पी.मसीह अध्यक्ष, चाइल्ड कम्पैशन केयर इंडिया ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था समय समय पर इस तरह के शिविरो का आयोजन करती रहती है।

Related posts

IPL में नीलम हो सकते शहर है के तीन खलाड़ी

Ajit Sinha

न्यू ईयर को लेकर हरियाणा पुलिस तैयार, नए साल की जश्न्न की आड़ गुंडागर्दी करने वाले पर रहेंगी पुलिस की नजर: विर्क  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेस विधायक ललित नागर अपने सैकड़ों समर्थकों सहित हुए एआईसीसी रवाना, कांग्रेस का जो भी प्रत्यासी होगा उसे जिताएंगे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x