Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने 2 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने 2 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। नियुक्ति की प्रतिक्षा कर रहे अजय सिंह तोमर को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला का प्रशासक (मुख्यालय) लगाया गया है।कुरुक्षेत्र के उपायुक्त शांतनु शर्मा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा कैथल के उपायुक्त का कार्यभार सौंपा गया है।

स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में बराड़ा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बिजेंद्र सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अंबाला के सिटी मजिस्ट्रेट का कार्यभार सौंपा गया है। अंबाला के सिटी मजिस्ट्रेट मुकुंद को कालांवली का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, जगाधरी के संपदा अधिकारी अभय सिंह जांगड़ा को डबवाली का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

Related posts

एसीबी की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में जीएसटी इंस्पेक्टर सहित दो आरोपितों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल की अध्यक्षता में पंचकूला में आयोजित की गई पहली बी-लेवल कल्याण गोष्ठी

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार की ओर से सभी मण्डलायुक्तों व उपायुक्तों को 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाने के दिए निर्देश। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x