Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

दिनदहाड़े डेढ़ से ढाई बजे के बीच सोसाइटी के 5 फ्लैटों में चोरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद के फ्लोरिडा सोसायटी, सेक्टर-82 में दिनदहाड़े आज  दोपहर डेढ़ से ढाई बजे के बीच 5 फ्लैटों के ताले तोड़कर चोरी हो गई। प्लैट धारकों ने इसकी शिकायत बीपीटीपी थाने में दी। पुलिस मामले की जांच में जुट  गई हैं।  दिनदहाड़े चोरी की घटना को लेकर सोसायटी के लोगों में भारी रोष है। सोसायटी में रहने वाली महिलाएं डेढ़ बजे के करीब अपने फ्लैटों का ताला लगा कर बाहर स्कूल से आने वाले बच्चों को लाने के बाहर आ जाती हैं। आज भी महिलाएं बाहर थीं। इसी का फायदा उठाकर चोर 5 फ्लैटों के ताले तोड़कर अंदर से लाखों रूपए , सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। इनके फ्लैटों में हुई चोरी



फ्लोरिडा सोसायटी के ई ब्लॉक के फ्लैट नंबर -1101 निवासी मानस रंजन त्रिपाठी के फ्लैट से 5 से 7 हजार रुपये चोरी। जी ब्लॉक के फ्लैट नंबर -603 निवासी कुलदीप पांडे के फ्लैट से 4.83 लाख रुपये, 9 तोले सोने के आभूषण व डेढ़ किलो चांदी के आभूषण चोरी। ई ब्लॉक के फ्लैट नंबर- 704 निवासी विवेक उपाध्याय के फ्लैट से 15 हजार रूपए  व 5 तोले सोने के आभूषण चोरी, ई ब्लॉक के फ्लैट नंबर- 1205 निवासी प्रवीण  सारस्वत के फ्लैट से साढ़े तीन हजार रुपए  व 2 तोले सोने के आभूषण चोरी, एच ब्लॉक के फ्लैट नंबर- 604 निवासी सीता कुमारी के फ्लैट से 15 हजार रुपए  व सोने के आभूषण चोरी कर लिए। 

Related posts

खुलासा:प्रेमिका की नाबालिग लड़की से प्रेम करता था, इसलिए ओमकार की सनसनीखेज हत्या कर दी -2 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बकाया एक करोड़ रूपए नहीं देने पर हवा फायरिंग करने हुए अपने ही पार्टनर का अपहरण कर लिया-केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :बल्लभगढ़ क्राइम ब्रांच पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगातें हुए 3 सट्टे बाजों को गिरफ्तार किया हैं,

Ajit Sinha
error: Content is protected !!