Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

चूहे को बाइक से कुचलकर बेदर्दी से मार डाला, वीडियो वायरल होने पर युवक गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ये एक दुर्घटना नहीं थी, आम तौर पर तो चूहा देखते ही लोग मारने दौड़ते  है.… हम सबने कितने चूहे मारे हैं… चूहा मार दवाइयां लाए हैं। चूहेदानी में चूहा फंसा कर तालाबों में चूहों को जिंदा डुबोया है…एक समय तो सरकार तो चूहे मारने पर पैसे देती है…लेकिन फिर भी चूहे को मारने और किसी चूहे को मरते हुए देखने में बहुत अंतर है। जान जान होती है, चाहे एक इंसान सड़क पर तड़पता हुआ मिले, या एक चूहा… कुछ ऐसा ही हुआ नोएडा मे सेक्टर 63 की सड़क पर… एक शख्स  ने गत दिनों अपनी बाइक से एक चूहे को कुचलकर बेदर्दी से मार दिया था। वीडियो वायरल हुआ , तो  चूहे को बेदर्दी से कुचल कर मारने का कोतवाली फेज-3 संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था उसे गिरफ्तार कर लिया है। वायरल इस वीडियो में एक व्यक्ति अपनी बाइक के पहिए के नीचे चूहे को कुचलता हुआ दिख रहा था।

यह वीडियो मामूरा गांव में खान बिरयानी विक्रेता की दुकान के सामने का था। वह व्यक्ति कई बार चूहे पर मोटरसाइकिल चढ़ा कर रौंदता है और उसकी मौत सुनिश्चित करने के बाद वहां से चला जाता है. थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आज दिनांक 24.07.2023 को थाना फेस 3 नोएडा द्वारा बीट पुलिसिंग तथा गोपनीय सूचना के आधार पर वायरल वीडियों में एक व्यक्ति द्वारा अपनी बाइक से कुचलकर एक चूहे को मारने के संबंध में कार्रवाई  है. चूहे को कुचलकर मारने की वीडियो की जब जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि खान बिरयानी विक्रेता जैनलाध्दीन ने इस घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद जैनुल मौके से फरार हो गया था। चूहे को बेदर्दी से कुचल कर मारने की वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था पुलिस ने आरोपी को मामूरा गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. अगर वो किसी चूहेदानी में, या चूहामार दवा खाकर मरा होता तो शायद लोगों को उतना दुख नहीं होता, क्योकि हम अपने दिल को बहला लेते, कि इन चूहों के भाग्य में यही सब है, अच्छा हुआ उसे मुक्ति मिल गई… लेकिन जिस तरह की मौत उसे नसीब हुई थी, वो उस नन्ही जिंदगी के साथ नाइंसाफी थी।

Related posts

10 करोड़ रूपए कीमत की प्रतिबंधित नशीली दवाइयों सहित तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

बस के ड्राइवर को हार्ट अटैक आने से हुआ भीषण सड़क हादसा. बस ने अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल को रौंदा, 2 की मौत। 

Ajit Sinha

इलेक्ट्रिकल पैनल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां ढाई घंटे के बाद काबू पाया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x