Athrav – Online News Portal
नोएडा

होंडा मोटर कंपनी के कर्मचारियों को रोडवेज की बस ने कुचला, 4 की घटनास्थल पर ही मौत गई, 3 लोग गंभीर रूप से घायल


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में स्थित होंडा मोटर कंपनी के कर्मचारियों को रोडवेज बस ने कुचला दिया,जिससे चार कर्मचारियों की घटना स्थल पर ही मौत, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया,  जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के हायर सेंटर में रेफर किया गया . पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर, मामले की जांच कर रही है. बस को कब्जे में लेकर मौके से फरार बस चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। 

यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब हीरो होंडा मोटर कंपनी के कर्मचारी रात को 11:30 बजे शिफ्ट खत्म होने के बाद अपने घरों की तरफ जा रहे थे. उसी समय नोएडा डिपो की बस जो दादरी से नोएडा की तरफ जा रही थी। उसने इन्हें कुचल दिया. हादसे के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई,  सूचना मिलते ही थाना बादलपुर की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए . एडिशनल डीसीपी नोएडा सेंट्रल विशाल पांडे ने बताया बस की चपेट में आने के बाद तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, एक की मौत इलाज के दौरान हुई है. मृतकों के नाम संकेश्वर कुमार, मोहरी कुमार ,सतीश और गोपाल है,  जबकि अनुज धर्मवीर और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नोएडा की जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के हायर सेंटर सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है पुलिस ने रोडवेज की बस को अपने कब्जे में ले लिया है और मौके से फरार बस चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। 
 

Related posts

कार सवार बदमाशों ने कई स्थानों पर बरसाई ताबड़तोड़ फायरिंग, सड़कों पर आई पुलिस नदारद, कार गई पलट।

Ajit Sinha

एक वर्ष पूर्ण होने पर कमिश्नर ने जनसंवाद कार्यक्रम में वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से जुड़कर नागरिकों से सुझाव एवं फीडबैक लिए

Ajit Sinha

समलैंगिक युवाओं को अपने पास बुलाकर जबरदस्ती कुकर्म करते हुए का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x