Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

तुगलपुर फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों, का फर्नीचर जल कर खाक-देखें वीडियो।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में स्थित फर्नीचर मार्केट में रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैली और लगभग एक दर्जन से ज्यादा दुकानों को अपनी चपेट में लिया, पहले लोगों ने आग को बुझाने प्रयास किया। लेकिन बेकाबू होती आग को देख फायर बिग्रेड को सूचना दी।  सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन लाखों का समान जलकर खाक हो गया है. 

आग कैसे लगी है ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।  आग की तेज लपटों के बीच में घिरा यह ग्रेटर नोएडा तुगलपुर गांव में स्थित फर्नीचर मार्केट है। जहां रात में करीब दस बजे अचानक  आग लग गई और आग ने देखते देखते पूरे फर्नीचर मार्केट  को अपनी जर्द में ले लिया। यहां मौजूद लोगों ने पहले तो आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बढ़ती आग को देख कर इसकी सूचना थाना नालेज पार्क पुलिस और फायर विभाग को दी।

फायर विभाग की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाना शुरू किया और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन एक दर्जन से ज्यादा दुकानों और दुकानों में लाखों रुपए का फर्नीचर जलकर खाक हो गया। सीएफ़ओ प्रदीप कुमार का कहना है, कि इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। इस बात की जांच कर रहे हैं कि आग लगने का कारण क्या था।  प्रारंभिक जांच के अनुसार आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी। फायर विभाग इस बात का भी आकलन कर रहा है कि इस अग्निकांड में कुल कितना नुकसान हुआ है

Related posts

एकतरफा प्यार में दीवाना हुए युवक ने युवती पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,युवती की हालत गंभीर, हमलावर गिरफ्तार  

Ajit Sinha

एसटीएफ गुरुग्राम ने 40 हजार रूपए के इनामी कुख्यात अपराधी महेश उर्फ़ ढोलू को पकड़ कर थाना टोनिका की पुलिस को सौपा।

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज जिला परिषद घोटाला मामले में सुमित मिगलानी मालिक, फर्म ऑटो एग्रोवेट इंडिया को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x