Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

खुलासा: मुझे मारता -पीटता रहता था इसलिए अपने फार्म हाउस मालिक राहुल की दरांत से वॉर करके सनसनीखेज हत्या कर दी -पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
एक नौकर ने सोहना -बल्लभगढ़ स्थित एक फार्म हाउस पर अपने ही मालिक की दराँत से वॉर -वॉर करके सनसनीखेज हत्या कर दी। ये सनसनीखेज वारदात रविवार , दिनांक 5 अप्रैल 2026 की है। इस मामले में थाना सदर , सोहना, गुरुग्राम में हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। अब पुलिस ने आरोपित नौकर को गिरफ्तार कर लिया है जिसका नाम खेमचंद है। मरने वाले फार्म हाउस के मालिक का नाम राहुल है। आरोपित नौकर खेमचंद ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया की लगभग 20 वर्षों से वह फार्म हाउस पर नौकरी करता है। मृतक राहुल छोटी -छोटी बातों पर उसे मारता-पीटता रहता था इसी लिए उसकी हत्या कर दी। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को पुलिस चौकी निमोठ थाना सदर सोहना, गुरुग्राम में एक सूचना मिली कि सोहना- बल्लभगढ़ रोड हरचंदपुर बस अड्डा के पास एक फार्म हाउस में एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या की गई है। जिस पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान राहुल (उम्र 36 वर्ष) निवासी गांव घाटा, गुरुग्राम के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। मृतक के भाई ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बताया कि इनका हरचंदपुर बस अड्डे पर एक फार्म हाउस है जिसमें कुछ कमरे बने हुए हैं। फार्म हाउस की देखभाल के लिए इन्होंने खेमचंद नामक व्यक्ति को रखा हुआ था। दिनांक 05.04.2024 को उसका  भाई एक व्यक्ति के साथ फार्म हाउस पर गया था वह व्यक्ति उसके भाई को फार्म हाउस पर छोड़कर चला गया। सोमवार को उस व्यक्ति ने इनको सूचना दी कि उसके  भाई राहुल की इनके फार्म हाउस पर किसी ने हत्या कर दी है।

जब उन्होंने इनके यहां काम करने वाले व्यक्ति खेमचंद को देखा तो वह वहां पर नहीं था तथा उसका फोन भी बंद आ रहा था। खेमचंद ने तेजधार हथियार से उसके  भाई की हत्या की है। शिकायत पर थाना सदर सोहना, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।उनका कहना है कि अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम में कार्रवाई  करते हुए आरोपित  को आज मंगलवार को दिल्ली से काबू किया। गिरफ्तार आरोपित का नाम खेमचंद (उम्र-65 वर्ष) निवासी हीरापुर खुर्द जिला बुलंदशहर (उत्तर-प्रदेश) है।पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित , मृतक के यहां  लगभग 20 वर्षों से कार्य कर रहा था तथा 1.5 वर्ष पहले किसी कहासुनी को लेकर छोड़ कर चला गया था। आरोपित  बीच बीच में काम करने के लिए आता रहता था तथा अब लगभग 2 महीने पहले आया था। मृतक कभी-कभी उसके  साथ मारपीट करता था। इसी रंजिश में दिनांक 05.04.2026 की रात को उसने वही रखे हुए दरांत (तेजधार हथियार) से राहुल की गर्दन पर कई बार वार करके उसकी हत्या कर दी और दिल्ली भाग गया। पुलिस टीम द्वारा वारदात में प्रयोग किया गया दरांत (तेजधार हथियार) घटनास्थल से बरामद किया गया।

Related posts

भाजपा के एक नेता ने महिला पत्रकार के साथ किया बलात्कार, एनआईटी महिला थाने में केस दर्ज।

Ajit Sinha

हरियाणा: निर्माणाधीन संसद भवन का सरिया चोरी कर बेचने की फिराक में थे आरोपित, ट्रक सहित चढ़े पुलिस के हत्थे

Ajit Sinha

फरीदाबाद के नीमका जेल के सुरक्षा वार्ड में बंद एक खूंखार कैदी ने सोते हुए साथी कैदी अब्दुल रहमान की सनसनीखेज हत्या कर दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x