Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: लॉकडाउन में जोमैटो का सेल्समैन की नौकरी क्या चली गई,बन गया गांजा तस्कर, अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद; : कोविड-19 महामारी के दौर मे कुछ युवा बेरोजगार होने से पर , क़ही और काम ढुढने की बजाए, कुछ युवक ऐसे भी हैं, जिन्होंने गलत कार्यों को रोजी रोटी का जरिया बना लिया हैं। इसी क्रम में  कालका जी, नई दिल्ली निवासी जतिन जो कि जोमैटो कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्य करता था। लेकिन लॉकडाउन के चलते उसकी नौकरी छिन गई। 

और उसने गांजा बेचने का काम शुरू कर दिया। जतिन  को क्राइम ब्रांच सैक्टर-30 ने 2 किलोग्राम गांजे के साथ नीलम रोड से गिरफ्तार किया।पूछताछ पर आरोपी जतिन ने बताया कि  उसने यह गांजा 3 नंबर मस्जिद के पास से 14 हजार रुपए में खरीदा था, और फुटकर में बेचता था। आरोपी के पिता कोठियों में काम करते हैं एवं माता घरेलू कार्य करती है। ये 5 भाई बहन है, नौकरी छूटने के चलते इसने गांजा बेचने का कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की गई।

Related posts

फरीदाबाद: बेटी सौम्या ने यूपीएससी परीक्षा पास कर नाम किया रोशन – राजेश नागर

Ajit Sinha

जो पुलिस जांच अधिकारी महिला अपराध में शामिल किसी भी आरोपियों को सजा दिलवाती हैं, उसे  सम्मानित किया जाएगा: डा. श्रीमती अंशु सिंगला। 

Ajit Sinha

डीजीपी,मनोज यादव ने प्रदेश के नागरिकों,पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को रोशनी के पर्व ’दीपावली’ की बधाई दी। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!