Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गणतंत्र दिवस चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का दावा खोखला, दो लोग हथियारों के साथ माल में प्रवेश कर गए।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद पुलिस जिले में सर्च अभियान चला रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे होने के कारण नोएडा भी आतंकियों के निशाने पर रहने के साथ-साथ उनका हाइड आउट रहा है। इस कारण नोएडा में सुरक्षा चुस्त रखना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। होटल, माल, पीजी व गेस्ट हाउस की तलाशी ली जा रही है। लेकिन जब सादे कपड़ों में पुलिस के दो लोग हथियारों के साथ सेक्टर 32 स्थित लॉजिक्स माल में प्रवेश कर गए और सुरक्षाकर्मी उन्हे रोक नहीं पाए, अब अधिकारी माल के मैनेजमेंट को लिखित में नोटिस देने की बात कह रहे है।

नोएडा से सिटी सेंटर और लॉजिक्स माल और बाज़ारों में जांच करती पुलिस और पुलिस की मदद के लिए मौजूद डॉग स्‍कावड और बम निरोधक दस्‍ते की तत्‍परता को देखकर लगता है कि शहर कि अपराधी कोई अपराध करने से पहले कई बार सोचेगा। लेकिन पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्‍यवस्‍था के चाक-चौबंद होने का दावा उस समय खोखला साबित हो गया, जब सुरक्षा व्‍यवस्‍था को परख ने लिए निकले पुलिस के आला अधिकारी के सामने ही सादे कपड़ों में दो लोग हथियारों के साथ सेक्टर- 32 स्थित लॉजिक्स माल में प्रवेश कर गए और सुरक्षाकर्मी उन्हे रोक नहीं पाए , अब अधिकारी माल के मैंनेजमेंट को लिखित में नोटिस देकर जवाब मंगा है और सुरक्षा व्‍यवस्‍था को कडी करने का निर्देश दिया है।

देर रात तक मेट्रो स्टेशन, बाजार व माल्स में पुलिस के आला अधिकारी डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के साथ जांच करते रहे. पुलिस जिले में जो सर्च अभियान चला रही है। उसमें होटल, माल, पीजी व गेस्ट हाउस की तलाशी ली जा रही है। पुलिस हमेशा शहर के संवेदनशील स्थानों को लेकर अलर्ट रहती है। पुलिस 36 स्थानों को संवेदनशील मानकर चल रही है। इनमें सरकारी दफ्तर, बड़ी कंपनियां, मॉल, मेट्रो स्टेशन से लेकर अन्य स्थान शामिल हैं।

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -17 की टीम ने आज 40 किलों गांजा के साथ चार तस्करों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फल-सब्जी की दुकान आड़ गौमांस बेचने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, आरोपी के चार साथी फरार

Ajit Sinha

एफएसएल और हरियाणा पुलिस की वैज्ञानिक साझेदारी से अपराध जांच को मिली नई दिशा, केस निष्पादन में रचा गया इतिहास।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x