Athrav – Online News Portal
जम्मू मनोरंजन

कमाई के मामले में रणवीर ने पत्नी दीपिका को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सभी के फेवरेट हैं. दोनों की ऑन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद है और इसी के चलते दोनों की पॉपुलैरिटी भी बनी हुई है.फोर्ब्स इंडिया मैगजीन ने अपनी टॉप 100 सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी कर दी है और रणवीर और दीपिका दोनों ने इसमें जगह बनाई है.सालभर में रणवीर ने दीपिका को पछाड़ा हालांकि,इस बार पिछली बार से उलट कुछ ऐसा हुआ है कि आप सभी को जानकर हैरानी होंगे.



पिछले साल दीपिका पादुकोण का नाम फोर्ब्स की 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्स की लिस्ट में टॉप 5 में था और रणवीर सिंह 8 वें नंबर पर थे. एक ही साल में ये नंबर उलट हो गया है.साल 2019 की लिस्ट में रणवीर सिंह रैंक 7 पर हैं तो दीपिका पादुकोण इस बार रैंक 10 पर हैं. एक साल के अंदर रणवीर सिंह ने अपना गेम बदल लिया है, हालांकि, इस लिस्ट में वो सिर्फ एक कदम ही आगे बढ़े हैं. लेकिन अगर दीपिका पर ध्यान दिया जाए तो वो पिछले साल रैंक 4 पर थीं और इस साल रैंक 10 पर हैं.

Related posts

तीज महोत्सव में हरियाणवी, पंजाबी व राजस्थानी लोक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जी-भर उठाया लुत्फ़

Ajit Sinha

फरीदाबाद: समाज में गरीब कन्याओं का विवाह करवाना सबसे पुण्य का कार्य : लखन सिंगला

Ajit Sinha

ठंड में गरम-गरम कॉफी का लुप्त उठाते भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और साथ में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!