Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

भूखे शख्स  के साथ बांटकर पुलिस अफसर ने खाया खाना, दरियादिली ने रातों रात बना दिया हीरो

तिरुअनंतपुरम:केरल पुलिस अफसर एसएस श्रीजीत का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है जिसने पुलिस अफसर को रातों रात हीरो बना दिया है.30 वर्षीय पुलिस अफसर का हड़ताल वाले दिन एक व्यक्ति संग भोजन बांटकर खाने का वीडियो वायरल हो रहा है. सोमवार को तिरुअनंतपुरम में हड़ताल थी और इसी दौरान ये वीडियो शूट किया गया. केरल पुलिस मीडिया सेंटर के मुताबिक पोस्ट किए जाने के 3 घंटे के भीतर इस वीडियो को 25 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा. इस वीडियो को फेसबुक पेज ‘स्‍टेट पुलिस मीडिया सेंटर केरल’ पर शेयर किया गया था और इस वीडियो को बनाने वाला पुलिस अफसर का ही कोई दोस्त है.



राज्य के पुलिस डायरेक्टर जनरल लोकनाथ बेहरा ने पुलिस अफसर को बुला उनको बधाई भी दी.एसएस श्रीजीत ने बताया, “जैसे ही मैं अपने भोजन का पैकेट खोलने वाला था, मैंने देखा कि एक आदमी मुझे देख रहा है.मुझे पता चल गया कि वह भूखा है और मैंने उससे पूछा कि क्या वह भूखा है और उसने हां में जवाब दिया. जिसके बाद मैंने उससे कहा कि मेरे साथ खाना खाए.पहले तो व्यक्ति झिझका लेकिन मेरे जोर देने पर उसने मेरे साथ खाना खा लिया.”

Related posts

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी श्रीनगर पहुंचे

Ajit Sinha

सिंदूर भरने से मंगलसूत्र पहनाने तक, नेहा कक्क्ड़ की शादी की अनसीन तस्वीरें वायरल

Ajit Sinha

वृक्षारोपण महाअभियान 26 फरवरी से शुरू होगा- गोपाल राय

Ajit Sinha
error: Content is protected !!