Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद: समाज में गरीब कन्याओं का विवाह करवाना सबसे पुण्य का कार्य : लखन सिंगला


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा 23वां सर्वजातीय 81 जोड़ों का सामूहिक बारात संचालन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला उपस्थित हुए, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अनिल गुप्ता चांदीवाले मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता अनाज मंडी प्रधान ईश्वर प्रसाद गोयल ने की। समारोह में स्वागत अध्यक्ष महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के संरक्षक अनिल गुप्ता रहे, जबकि मंच संचालन युवा कांग्रेस फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष नितिन सिंगला ने किया। इस मौके पर 81 दूल्हे एक साथ घोड़ी पर सवार हुए जिन्हें झंडी दिखाकर लखन कुमार सिंगला ने रवाना किया। 81  दूल्हों की बारात ढोल नगाड़ों की थाप के साथ सेक्टर-16 स्थित दशहरा मैदान पहुंची, जहां जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने कहा कि समाज में गरीब कन्याओं का विवाह करवाना सबसे पुण्य का कार्य है और महाराजा अग्रसेन विवाह समिति हर वर्ष यह नेक कार्य करती है। समाज की अन्य सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को भी ऐसे नेक कार्याे में बढ़चढक़र भागेदारी निभानी चाहिए। सिंगला ने महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के प्रधान ब्रहमप्रकाश गोयल सहित समस्त टीम  बधाई की पात्र है, जो दो परिवारों को एक करके समाज में समायोजित करने का नेक कार्य कर रही है और यह संस्था वर्षाे से इस कार्य को अच्छे ढंग से अंजाम देती है, जिसके लिए वह उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करते है। उन्होंने सभी दूल्हों और उनकी दुल्हनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सुखद दांपत्य जीवन का आर्शीवाद दिया। समिति के प्रधान ब्रहमप्रकाश गोयल ने बताया कि समिति हर वर्ष सर्वजातीय विवाह सम्मेलन करके गरीब बच्चों का घर बसाने का काम करती है और समाज के लोग इसमें बढ़चढक़र भाग लेते है। नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देने के लिए हनुमान मंदिर दिल्ली के प्रमुख सेवक पंडित वैभव शर्मा तथा महामंडलेश्वर स्वामी रुपेंद्र प्रकाश जी महाराज हरिद्वार से पहुंचे। 

Related posts

फरीदाबाद: सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला:…जब खाकी वर्दी धारियों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केनरा बैंक की सेक्टर-15 ब्रांच में घुसकर 3 लूटेरों ने पिस्तौल की नोंक पर महिला कैशियर से लुटे 1 लाख 84 हजार रूपए

Ajit Sinha

विद्यार्थियों को समय प्रबंधन पर दिये उपयोगी टिप्स

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x