Athrav – Online News Portal
दिल्ली

शनिवार 20 जनवरी से लेकर सोमवार 22 जनवरी तक शाम को 3 घंटे होगा रामलीला का मंचन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार शनिवार (20 जनवरी) से तीन दिवसीय भव्य रामलीला का आयोजन करने जा रही है। आईटीओ के पास स्थित प्यारेलाल ऑडिटोरियम में 22 जनवरी तक होने जा रही विशेष रामलीला सभी के लिए निःशुल्क है। श्रीराम भारतीय कला केंद्र द्वारा शाम 4 से 7 बजे तक तीन घंटे रामलीला का लाइव मंचन किया जाएगा। सरकार ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग आकर इस भव्य रामलीला मंचन का आनंद उठाएं। दिल्ली के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि पहले हमने प्रगति मैदान स्थित विशाल ऑडिटोरियम भारत मंडपम में भव्य रामलीला मंचन की अनुमति मांगी थी और किराया भी दे रहे थे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी, यह बेहद दुखद है। खुद को प्रभु श्रीराम का हितैषी बताने वाली भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। भाजपा नहीं चाहती है कि दिल्ली के लोग भगवान श्रीराम की भव्य रामलीला का आनंद ले सकें। भाजपा के इस घिनौने कृत्य में उसकी तुच्छ राजनीति साफ नजर आ रही है।

Related posts

बीजेपी ने संगठन चुनाव हेतु राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी व सह -प्रभारी चुनाव अधिकारी नियुक्त किए है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने लोगों से रेड लाइट पर गाड़ी बंद रखने की अपील की

Ajit Sinha

एक मकान के एक कमरे तीन लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में फैली सनसनी, तीनों शव लगभग 4 -5 दिन पुरानी बताई जा रही है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x