Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली एयरपोर्ट पर घूम रहे थे 7 अफगानी, पुलिस ने पकड़कर किया एक्स-रे  तो पेट में मिली ये चीज

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. पुलिस ने 7 अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से करीब 10 करोड़ रुपये के 214 कैप्सूल हेरोइन थे. वो 16 नवंबर को 214 कैप्सूल निगलकर दिल्ली पहुंचे थे. जैसे ही वो दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचे तो कस्टम विभाग को उन पर शक हुआ. उनको पकड़कर जब एक्स-रे कराया गया तो विभाग के होश उड़ गए.


उनको पेट में कैप्सूल जैसी चीज नजर आई. विभाग ने तुरंत पेट से कैप्सूल निकालने के लिए डॉक्टरों को बुलाया.डॉक्टरों की मदद से उनके पेट से 214 कैप्सूल को निकाला गया. कस्टम विभाग ने देखा कि उन कैप्सूल में हिरोइन थी. बरामद हुए कैप्सूल की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये की बताई जा रही है. ये यात्री 16 नवंबर को दिल्ली अफगानिस्तान के कंधार से आए थे.

Related posts

381 उप निरीक्षकों की पासिंग आउट परेड की सलामी लेने के बाद सीपी दिल्ली ने कहा, नए उप निरीक्षक जांच को और मजबूत करेंगे

Ajit Sinha

उपराज्यपाल ने माना कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में एमसीडी के राजस्व की लूट हो रही थी : सौरभ भारद्वाज

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिसः ऑक्सीजन व रेमेडिसविर की कालाबाजारी में 45 गिरफतार, 77 सिलेंडर व 101 इंजेक्शन बरामद

Ajit Sinha
error: Content is protected !!