Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

मानव रचना के छात्रों से रूबरू हुए राज्यसभा सांसद के.जे अल्फोंस

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज बीजेपी के राज्यसभा सांसद केजे अल्फोंस मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों से रूबरू हुए। उन्होंने इस दौरान छात्रों के साथ नए भारत पर चर्चा की। उन्होंने अपने आईएएस से नेता बनने के सफर के बारे में छात्रों के साथ अपना अनुभव साझा किया। अल्फोंस का मानना है जब भारत के लोग खुश होंगे तो पूरा देश तरक्की करेगा। उन्होंने बताया, कि वह दसवीं में महज 42 प्रतिशत लेकर पास हुए थे, लेकिन वह कभी भी इस बात को लेकर दुःखी नहीं हुए क्योंकि उनकी दिशा तय थी। अल्फोंस का मानना है कि छात्रों को वही राह चुननी चाहिए जिसमें उन्हें लगता है कि वह अपना करियर बनाना चाहते हैं, न कि समाज के दबाव में आकर। उन्होंने बताया कि, छात्रों को वर्क हार्ड नहीं वर्क स्मार्ट करना चाहिए।



अल्फोंस ने कहा, देश के हर छात्र का जन्म बदलाव लाने के लिए हुए है, हर छात्र को अपने सपने देखने और उसे साकार करने का हक है। उन्होंने सभी छात्रों को सलाह दी की वह अपने पूरे दिन का शेड्यूल बनाएं और किस वक्त क्या करना है इसका चयन वह खुद करें। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान केजे अल्फोंस ने इस दौरान छात्रों के कई सवालों का दिया। उन्होंने मानव रचना कैंपस की सभी लैब्स, शूटिंग रेंज, स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, रेडियो मानव रचना भी विजिट किया। कार्यक्रम में एमआरआईआईआरएस के वीसी डॉ. संजय श्रीवास्तव, प्रो वीसी डॉ. एमके सोनी, डीन एफएमईएच डॉ. नीमो धर, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूलों की डायरेक्टर संयोगिता शर्मा समेत शिक्षक और करीब 400 छात्र मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद : सैनिक कालोनी में आज एनआईटी नगर निगम प्रशासन भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम किसी भी समय दे सकता।

Ajit Sinha

मॉल के लिफ्ट में फंसी पांच लोगों की जिंदगी, थाना कोतवाली पुलिस के सफल प्रयास से बची जिंदगी,कहा दिल से धन्यवाद।

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी के लोगों को घर में रखे हुए कूड़े को उठाने की चिंता, इस चिंता को योग से कैसे करें दूर, देखिए वीडियो।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!