Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नोएडा के फार्म हाउस में चल रही शराब की पार्टी पर रेड से मचा हड़कंप, चार गिरफ्तार।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: थाना एक्सप्रेस वे पुलिस और आबकारी विभाग ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान सेक्टर- 135 स्थित एक फार्म हाउस पर छापा  मार कर चार लोगों को हरियाणा से अवैध रूप से लाई गई शराब पिलाते हुए पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 58 बोतल शराब बरामद की गई है. फार्म हाउस का मालिक मौके से फरार होने में सफल हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस की गिरफ्त में खड़े वाकुल अग्रवाल, राहुल कसाना, सूरज सिंह और राहुल कुमार को पुलिस ने हरियाणा की शराब को नोएडा के फार्म हाउस चल रही शराब की पार्टी के दौरान परोसते हुए गिरफ्तार किया.

एडीसीपी नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, कि सेक्टर 135 की कांतम फार्म हाउस में शराब की पार्टी चल रही है, जिसमें हरियाणा से लाई हुई शराब परोसी जा रही है। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने फार्म हाउस से अवैध शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 58 बोतल शराब बरामद की गई है. फार्म हाउस का मालिक मौके से फरार होने में सफल हो गया. मालिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

Related posts

पत्नी के चरित्र पर शक था, इसीलिए उसकी सनसनीखेज हत्या करके नाले में सबूत नष्ट करने की नियत से फेंक दिया -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:10वीं के छात्र आरवी खुदकुशी के मामले में डीपीएस स्कूल की एकेडमिक हेड आरोपित ममता अरेस्ट।

Ajit Sinha

स्कूटी पर पुलिस लिख कर पुलिस पार्टी पर धौंस दिखाने वाले पति -पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x