Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग:10वीं के छात्र आरवी खुदकुशी के मामले में डीपीएस स्कूल की एकेडमिक हेड आरोपित ममता अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद के डिस्कवरी सोसाइटी में छात्र द्वारा सबसे ऊपरी मंजिल से कूदकर की गई सनसनीखेज खुदकुशी मामले में पुलिस थाना बीपीटीपी ने डीपीएस स्कूल की एकेडमिक हेड आरोपिता ममता को अरेस्ट  किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 23 फरवरी को छात्र ने सबसे ऊपरी मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मरने से पहले छात्र ने एक सुसाइड नोट लिख कर छोड़ा था जिसमें उसने डीपीएस स्कूल की एकेडमिक हेड व अन्य को इसके लिए जिम्मेदार  ठहराया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डीपीएस की एकेडमिक हेड ममता को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है।आज स्कूल और घर से बच्चे के हस्तलेख लिए गए हैं। थाना बीपीटीपी पुलिस द्वारा लिखाई के मिलान के लिए छात्र द्वारा हस्तलिखित घर से डायरी एवं स्कूल से बच्चे के हस्त लिखित डॉक्यूमेंट इक्कठे करके सुसाइड नोट के साथ, हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा जा रहा है। छात्र की मां की शिकायत के आधार पर बीपीटीपी थाना पुलिस ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। छात्र डीपीएस स्कूल में पढ़ता था जहां उसकी मां भी अध्यापिका थी। छात्र को डिस्लेक्सिया की बीमारी थी। छात्र की मां की शिकायत के अनुसार 23 फरवरी को गौरव की विज्ञान की परीक्षा थी जिसमें उसने प्रश्न समझने के लिए एकेडमिक हेड ममता से कुछ मदद मांगी थी परंतु शिक्षिका ने उसे डांट लगाई और कहा कि वह बीमारी का बहाना बनाकर इसका फायदा उठा रहा है। इससे परेशान होकर छात्र ने 23/24 फरवरी की रात को खुदकुशी कर ली। आरोपित शिक्षिका को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है। 

Related posts

फरीदाबाद :पुलिस महानिदेशक बी.एस संधू ने क्राइम कंट्रोल के संबंध में प्रदेश की सभी उच्च अधिकारियों,सभी एसपी के साथ गोष्टी हुआ सम्पन्न ।

Ajit Sinha

कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ ने रैफर मुक्त फरीदाबाद के धरने को दिया समर्थन

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग: रिश्वतखोरी के मामले में सब इंस्पेक्टर रमेश व कार्यकारी अभियंता महेश के खिलाफ जिला अदालत में एसीबी ने किया चालान पेश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x