Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

‘न्याय संकल्प पदयात्रा’ में बोले राहुल- कांग्रेस की गारंटियां हिंदुस्तान की आवाज हैं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शनिवार को मुंबई में समापन हो गया है। इसके बाद राहुल गांधी ने रविवार सुबह मुंबई में ‘न्याय संकल्प पदयात्रा’ निकाली। यात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। यात्रा में हर तरफ भारी जनसैलाब था। यात्रा को समर्थन देने के लिए मुंबई वासियों ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अगस्त क्रांति मैदान में स्थित’गांधी स्मृति स्तंभ’ में महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस दौरान अपने संबोधन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान पहला देश है, जिसने आज़ादी की लड़ाई भी मोहब्बत के साथ लड़ी। वह दक्षिण अफ़्रीका गए तो नेल्सन मंडेला  जी ने कहा कि हमें आज़ादी की राह गांधी जी और हिंदुस्तान ने दिखाई है।

भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से देश भर में अपनी दो यात्राओं के दौरान उन्होंने पाया कि हिंदुस्तान नफरत का देश नहीं, मोहब्बत का देश है। देश के डीएनए में सम्मान, मोहब्बत है।हिंदुस्तान मोहब्बत का देश है, लेकिन इसमें नफरत फैल रही है। इस नफरत का कारण अन्याय है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में पांच प्रतिशत ही ऐसे लोग हैं, जिन्हें न्याय मिलता है। इनके लिए सरकार और सभी संस्थाएं काम करती हैं। देश में 90 प्रतिशत लोगों के साथ 24 घंटे अन्याय हो रहा है। देश में चंद अरबपतियों का लाखों-करोड़ों का कर्ज माफ हो जाता है, लेकिन किसानों का एक रुपया माफ नहीं होता। जब कांग्रेस सरकार ने किसान कर्ज माफी की बात की तो भाजपा ने कहा कि किसान आलसी हो जाएगा। मनरेगा लाए तो कहा कि मजदूरों की आदत बिगड़ जाएगी। उन्होंने पूछा कि जब भाजपा चंद उद्योगपतियों का लाखों-करोड़ों का कर्ज माफ करती है तो क्या उनकी आदत नहीं बिगड़ती। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आगे कहा कि आज एक तरफ कुछ लोगों के पास देश का पूरा धन है। वहीं दूसरी ओर युवा, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारियों के साथ हर कदम पर अन्याय हो रहा है। छात्रों के पेपर लीक हो रहे हैं, किसान को फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा, मजदूर को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही, छोटे व्यापारियों को जीएसटी से दबाया जा रहा है। गुजरात के छोटे व्यापारियों ने बताया कि जीएसटी और नोटबंदी से उन्हें बहुत नुकसान हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि जब तक आप अपने साथ ही अपने भाइयों पर हो रहे अन्याय के बारे में नहीं समझेंगे, तब तक कोई आंदोलन शुरू नहीं हो सकता।भारत जोड़ो यात्रा में लाखों लोग चले। यात्रा की ताकत वह नहीं बल्कि वो लाखों लोग थे, जो उनके साथ चले। राहुल गांधी ने कहा कि आज हिंदुस्तान में दो विचारधाराओं की लड़ाई है, जिसमें हमें एकजुट होकर लड़ना है। हिंदुस्तान को केवल एक व्यक्ति के निर्णय पर नहीं बल्कि सभी को सुनकर, उनके फैसले से चलाया जा सकता है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटियों का जिक्र करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी हिंदुस्तान की आवाजें हैं, जिन्हें आम जनता से पूछकर और उन्हें सुनकर बनाया गया है। भाजपा ये काम कभी नहीं कर सकती, क्योंकि भाजपा में सब कुछ ऊपर से आता है। भाजपा ने भले ही मीडिया पर कब्जा कर लिया है, लेकिन कांग्रेस के होते हुए भाजपा संविधान को खत्म नहीं कर पाएगी। क्योंकि हिंदुस्तान और सच्चाई कांग्रेस के साथ है।

Related posts

वैष्णो देवी की यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी! Vande Bharat से सिर्फ 8 घंटों में ही पहुंच जाएंगे कटरा, बुकिंग शुरू

Ajit Sinha

सऊदी अरब ने बढ़ाया भारत का हज कोटा

Ajit Sinha

13 से 16 अप्रैल, 2017 तक हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x