Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मंदिर से चोरी किया समान बेचने जा रहे बदमाशों- पुलिस की मुठभेड़ एक घायल, एक गिरफ्तार, एक फरार।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर- 47 के मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए कोतवाली 49 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपित  को घायल अवस्था में और एक आरोपितों को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। इस घटना में शामिल एक अन्य बदमाश की पुलिस तलाश कर रही है। इन बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने मंदिर से चोरी किया गया समान बरामद कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में खडे दीपक भारती उर्फ दीपू को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में और पिंटू तिवारी कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। थाना 49 में प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसीपी नोएडा ज़ोन विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि मंदिर के पुजारी प्रकाश कुमार चौबे ने कोतवाली 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वे श्री धाम मंदिर जो सेक्टर 47 के गेट नंबर 5 के पास स्थित है,उसके पुजारी हैं गत 12 तारीख की रात को तो मंदिर में चोरी हो गई थी, 

चोरो ने 9 मुकुट चांदी के, जिन पर सोने के पॉलिश किया हुआ था, दो मूर्तियां ठाकुर जी की, चार नाथ सोने की गायब थे. कोतवाली 49 पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। डीसीपी नोएडा ज़ोन ने बताया कि कोतवाली 49 पुलिस जांच कर रही थी,  इसी दौरान पता चला कि मंदिर से चोरी करने वाले बदमाश चोरी के समान बेचने जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाशों पुलिस टीम पर फायर भागने लगे, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दो अन्य बदमाश मौके से फरार होने में सफल हो गए। एक बदमाश को पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के दौरान के दौरान पकड़ा है, तीसरे बदमाश की तलाश पुलिस कर रही है, घायल अवस्था में पकड़े गए बदमाशों के नाम दीपक भारतीय है और दुसरे का नाम पिंटू तिवारी है। इन बदमाशों के पास से पुलिस ने मंदिर से चोरी की गई 9 मुकुट,  सोने की मूर्ति,  सोने का कड़ा,  लड्डू गोपाल की मूर्ति और सोने के नथ बरामद किए हैं आरोपितों  को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 

Related posts

दिल्ली के पीएस नेब सराय इलाके में बेटे ने आज तड़के तोहरे हत्या कांड को दिया था अंजाम, पिता , मां व बहन की थी हत्या -वीडियो सुने।

Ajit Sinha

गैंगस्टर विकास लगरपुरिया गिरोह का एक वांछित शूटर दारा सिंह उर्फ़ धारे पकड़ा गया।

Ajit Sinha

डबल एनकाउंटर में फरार सचिन और कल्ला एनकाउंटर में घायल, लुक्सर हत्याकांड के आरोपित पहुंचे सलाखों के पीछे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x