Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक: आम आदमी पार्टी को यू—ट्यूबर पार्टी करार दिया जो यह पार्टी केवल बयानबाजी तक सीमित है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हिसार: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार अंत्योदय के सपने को साकार करने की दिशा में काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड के दौरान भाजपा संगठन को सेवा ही संगठन का लक्ष्य दिया जिसे हम सब सरकार के साथ मिलकर प्राथमिकता देते हुए जनता के हित में काम कर रहे हैं और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ जनता तक पहुंचा रहा है। 

ओमप्रकाश धनखड़ आज यहां गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी बैठक दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में केन्द्र सरकार के आठ साल के कार्यकाल पर वक्तव्य रखा गया है जिस पर केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व मंत्री रतनलाल कटारिया व सांसद धर्मबीर सिंह ने संबोधन दिया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने आठ वर्ष के शासनकाल में हर घर में रसोई गैस पहुंचा कर  ऐतिहासिक कार्य किया है, कोरोना काल में 80 करोड़ गरीब परिवारों को राशन व अन्य सहायता दी गई वहीं हर नल को पानी पहुंचाने के प्रयास जारी है। इसके अलावा राम मंदिर बनना, केदारनाथ मंदिर का उद्धार सहित पुरातन संस्कृति पुनर्जीवित हो रही है, जो देश की आत्मा के लिए नया जीवन जैसा है। 

ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि आगामी निकाय चुनावों को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सुझाव लिए गए हैं। निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ने व जजपा गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने के बारे में अलग—अलग सुझाव आए हैं लेकिन इस बारे में अंतिम फैसला पार्टी की चुनाव समिति को लेना है। समिति की बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में हरियाणा सरकार के कामकाज पर प्रस्ताव रखा गया है जिस पर विस्तार से चर्चा हुई। इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला को भ्रष्टाचार मामले में जेल होने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से उन्हें चौटाला जी से सहानुभूति है लेकिन अदालत का फैसला अपना गहरा संदेश छोड़ रहा है कि कभी भी भ्रष्टाचार के जरिए आय से अधिक संपति अर्जित नहीं करनी चाहिए और न्याय सबके के लिए समान है।

सांसद अरविंद शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं अन्य पर आरोप लगाए जाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी प्लेटफार्म पर इस तरह की बात उठानी चाहिए। हर चीज की एक मर्यादा होती है और मर्यादा से बाहर जाना गलत है। इस बारे में सांसद को आगाह भी कर दिया गया है।
कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा चलाए जा रहे विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम बारे पूछे जाने पर प्रतिक्रिया जताते हुए ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस की एक परेशानी नहीं बल्कि कई—कई परेशानियां है। ऊपरी नेतृत्व कमजोर होने के कारण कांग्रेस को चार—चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पड़ रहे हैं और कोई भी नेता एक—दूसरे की मानने को तैयार नहीं है। आम आदमी पार्टी को उन्होंने यू—ट्यूबर पार्टी करार दिया और कहा कि यह पार्टी केवल बयानबाजी तक सीमित है और हरियाणा में इसका कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भ्रष्टाचार के मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, वीर चक्र, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, सह मीडिया प्रमुख अंकित राज शर्मा सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सुशासन की राह पर अग्रसर हरियाणा: सीमा त्रिखा

Ajit Sinha

हरियाणा दिवस-1 नवंबर से प्रदेश के 100 नए और गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : हिसार के आईजी संजय कुमार फरीदाबाद के नए पुलिस कमिश्नर होंगें, अभिताभ सिंह ढिल्लो हिसार रेंज के आईजी होंगें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x