Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

राहुल गांधी ने देश में ही नहीं विदेशों में झूठ बोलकर भारत को बदनाम किया है -सीएम सैनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़,करनाल:मुख्यमंत्री नायब सैनी ने करनाल के विभिन्न जगहों पर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने बीजेपी की जीत को स्वीकार कर लिया है वह बस बीजेपी के मिशन 400 को रोकने के काम में लगी हुई है। सभी मतदाता अपने घर से निकल कर वोट दें। आलस करने से देश को नुकसान होगा। भारी बहुमत ही देश को बचा सकता है। यह चुनाव देश को नई दिशा देगा।शुक्रवार को नायब सैनी ने अलग—अलग कार्यक्रमों में कहा कि राहुल गांधी देश में ही नहीं विदेशों में झूठ बोलकर भारत को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। उनसे सभी को सावधान रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि अटल बिहार वाजपेयी ने भारत के विकास की नींव रखी थी उस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। अंग्रेजों के समय के कानून को खत्म कर पीएम मोदी ने समसामयिक कानून बनाया। 1947 में देश के लिए बलिदान हुए क्रांतिवीरों के सपनों को पीएम मोदी पूरा कर रहे हैं। कांग्रेस ने देश के लिए कुछ खास नहीं किया। पीएम मोदी ने देश के विकास को गति दी है। दस वर्षों में आईआई टी, आईआईएम, एम्स और एक्सप्रेस -वे का निर्माण तेजी से हुआ है। आजादी के अमृत महोत्सव में देश की आने वाली युवा पीढ़ी के लिए पीएम मोदी सुरक्षित और मजबूत भारत के निर्माण करने में लगे हुए हैं क्योंकि पीएम मोदी देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2029 तक विलुप्त हो जाएगी। कांग्रेस का जनाधार खत्म हो रहा है। कांग्रेस ने अपने फायदे के लिए महात्मा गांधी का अनादर कर आजादी के बाद पार्टी का अस्तित्व बनाए रखा जबकि आजादी मिलने के बाद महात्मा गांधी ने कांग्रेस को भंग करने की सलाह दी थी। कांग्रेस लोगों से झूठ बोलकर वोट लेती रही है पर अब उनकी दाल गलने वाली नहीं है। देश की समस्या से कांग्रेस को लेना देना नहीं है। देश की समस्याओं का समाधान पीएम मोदी कर रहे हैं।

Related posts

जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल हो और तुरंत चुनाव कराया जाए : चिदंबरम  

Ajit Sinha

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में ग्राम न्यायालय को चालू करने के लिए 6 पदों के सृजन को मंजूरी दी है।

Ajit Sinha

प्लाईवुड के नीचे दबा कर ले जा रही ट्रक से लगभग 50 लाख रूपए कीमत की अंग्रेजी शराब की भरी हुई बोतलें बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x