Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय दिल्ली नई दिल्ली

4 साल के बच्चे को घसीटकर ले जाने लगा अजगर, कई बार किया अटैक

चार साल के बच्चे को घसीटकर एक अजगर झाड़ियों में ले जा रहा था. इस दौरान 15 फीट के अजगर ने कई बार बच्चे पर हमला किया. ये मामला ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड का है.घटना के तुरंत बाद क्लिफोर्ड थॉम्पसन को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. काफी घायल होने की वजह से शुक्रवार को उसकी सर्जरी की गई जिसके बाद वह रिकवर कर रहा है. हाल ही में क्लिफोर्ड के पिता नए घर में शिफ्ट हुए थे.



जिस दिन घर में हाउसवार्मिंग पार्टी चल रही थी उसी दिन ये घटना हुई.बच्चे के पिता एवन थॉम्पसन ने बताया कि घर पर कई लोग आए हुए थे. इसी दौरान उन्हें चीख सुनाई पड़ी. पीछे देखा तो एक विशाल अजगर उनके बच्चे के पैर में लिपटा हुआ था.घटना के दौरान अजगर बच्चे को घसीटने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बच्चे ने एक रेलिंग पकड़ रखी थी. पिता ने कहा कि अगर वे समय पर वहां नहीं पहुंचते तो अजगर की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो सकती थी.पिता ने बताया कि उन्होंने तुरंत अजगर के सिर पर वार किया. लेकिन इसी बीच अजगर ने दोबारा बच्चे को काट लिया, इसके बाद पिता ने अजगर को मार गिराया

Related posts

मोदी सरकार का ‘सबका साथ-सबका विकास’ का नारा झूठा, सरकार चंद अमीरों के विकास की गारंटी बनी हुई है।

Ajit Sinha

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या की अध्यक्षता वाले पैनल ने 1,000 आपराधिक अपराधों को हटाने की सिफारिश की है।

Ajit Sinha

पहले कॉलोनी के निवासियों की भलाई के लिए ग्रीन फील्ड रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सर्वप्रथम ध्यान देंगे-कोर्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!