Athrav – Online News Portal
दिल्ली

मंडावली में सड़क की ख़राब हालत को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने प्रधान सचिव पीडब्ल्यूडी को लगाई फटकार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:मंडावली में सड़क के ख़राब स्थिति पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने प्रधान सचिव पीडब्ल्यूडी सचिव को फटकार लगाई और टाइमलाइन के साथ सड़क को ठीक करने और सड़क की बदहाली के लिए जिम्मेदारी अधिकारी पर तुरंत सख्त कारवाई करने के निर्देश दिए है। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा की, मंडावली क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी कि सड़कों की ख़राब स्थिति पूरी तरह से अस्वीकार्य है| देश की राजधानी में लोगों को बेहतर सड़कें प्रदान करना, सड़कों का बेहतर ढंग से रखरखाव करना पीडब्ल्यूडी की जिम्मेदारी है। ऐसे में सड़कों को ख़राब हालत अस्वीकार्य है और इस मामले में कोई भी ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस बाबत उन्होंने प्रधान सचिव पीडब्ल्यूडी को निर्देश देते हुए कहा की, मंडावली क्षेत्र में सड़कों की हालत को सुधारने के लिए तुरंत टाइमलाइन के साथ एक प्लान तैयार किया जाए और 48 घंटे के भीतर उन्हें टाइमलाइन सौंपी जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि, इस क्षेत्र में सड़कों कि ख़राब हालत के लिए जिम्मेदारी अधिकारी पर सख्त कारवाई कि जाए ताकि ये भविष्य में ऐसी लापरवाही करने वालों के लिए उदाहरण बनें और अधिकारी सड़कों के रखरखाव में कभी लापरवाही न बरते।

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग: आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने के लिए आगे आए सीएम अरविन्द केजरीवाल।

Ajit Sinha

दो भाइयों ने मांस वाले चाकू से गोद कर इस लिए अजय की हत्या कर दी, कि उसने ब्याज के पैसे देने में असमर्थता जताई-पकड़े गए।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 5 जनवरी 2025 को नमो भारत कॉरिडोर के 13 किमी लंबे अतिरिक्त खंड का उद्घाटन करेंगे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x