Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

बुराड़ी में शुरू होगा 450 बेड का नया कोरोना अस्पताल: अरविंद केजरीवाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार बुराड़ी में निर्मित हो रहे 700 बेड के अस्पताल में अभी 450 बेड का नया कोरोना अस्पताल शुरू करने जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अस्पताल का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस अस्पताल में हर तीसरे बेड पर आॅक्सीजन आपूर्ति की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि बुराड़ी में दिल्ली सरकार का 700 बेड का नया विश्व स्तरीय अस्पताल बन रहा है। कोरोना इलाज के लिए हम 450 बेड्स अभी शुरू कर रहे हैं। इसका जायजा लेने के लिए आज मैं और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गए थे। 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बुराड़ी में बन रहे इस अस्पताल में काफी काम हो चुका है। अभी यहां पर 450 कोविड बेड बनाए जा रहे हैं। वैसे तो यह 700 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है। अभी योजना यह है कि कोरोना मरीजों के लिए यहां पर 450 बेड शुरू कर दिए जाएंगे। अच्छी बात यह है कि यहां पर हर तीसरे बेड पर आॅक्सीजन की आपूर्ति है। यहां पर करीब 125 बेड पर आॅक्सीजन की आपूर्ति है और 125 बेड पर हम सिलेंडर से आॅक्सीजन दे देंगे। कोरोना का इलाज करने के दौरान के आॅक्सीजन की सबसे अधिक जरूरत पड़ती है। हमें लगता है कि कोरोना के लिए नए बेड तैयार करने की हमारी जो कवायद चल रही है, उसमें यह काफी मददगार साबित होगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन का आज थोड़ा निमोनिया बढ़ गया है। आज उनका दोबारा से सिटी स्कैन कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार, उनके फेफड़े में निमोनिया के पैचेज कम होने की बजाय ज्यादा बढ़ गए हैं। सुबह उन्हे बहुत ज्यादा थकान लग रही थी। डाॅक्टरों से लगातार बात हो रही है। डाॅक्टर जो भी सलाह देंगे, उसके मुताबिक उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने का फैसला किया जाएगा।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आँल पार्टी मीटिंग में नहीं बुलाए जाने के सवाल पर कहा कि यह उनकी मर्जी है। इसमें मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूं। उनको जैसा ठीक लगता है, वो करें, लेकिन हम देश के साथ हैं। हम देश की सेना के साथ हैं। हम चाहते हैं कि चीन को सबक सिखाया जाए और चीन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
****

Related posts

दिल्ली सरकार के 5 स्कूल एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में देश के शीर्ष 10 सरकारी स्कूलों में शामिल।

Ajit Sinha

लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मनिकम टैगोर ने ‘भारतीय संविधान के निर्माता का अपमान’ बताते हुए स्थगन प्रस्ताव पेश किया

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की पीएफडब्ल्यूएस ने आदर्श सभागार, पीएचक्यू में 54वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!