Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एक करोड़ कीमत का गांजा के साथ महिला समेत 7 अरेस्ट


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा:गौतमबुद्ध नगर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बीटा-2 पुलिस और स्वाट टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन को उस समय एक बड़ी कामयाबी मिली जब एक करोड़ कीमत का 500 किलो से ज्यादा का गांजा बरामद किया. ये गांजा एनसीआर में सप्लाई करने के लिए ट्रक में छुपा कर उडीसा से लाया गया. पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है,

पुलिस की गिरफ्त में अवैध गांजे के साथ बैठे मोहम्मद आजाद , फैयाज, ऋषिराम, साजन शाह, योगेश यादव, राजकुमार और एक महिला को सिग्मा-1 के पीछे प्राधिकरण की खाली पडी जमीन से गिरफ्तार किया गया है, कब्जे से 502 किलोग्राम अवैध गांजा और गांजे को लाने ले जाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 3 वाहन और 6 मोबाइल फोन बरामद किया है. डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियाँ खान ने बताया कि ये गांजा गिरफ्तार महिला और उसका बेटा फैयाज जो लोकल गैंग चला रहे थे इन लोगों ने आर्डर प्लेस कर उडीसा से मंगवाया था.

साद मियां खान ने बताया कि पुलिस को इनपुट मिला था कि गांजे का एक बड़ा कंसाइनमेंट नोएडा में आ रहा है जिसे लोकल गैंग ने उड़ीसा से मंगवाया है जो लोकल गैंग के नेटवर्क के माध्यम से एनसीआर में सप्लाई जाना था. इस इनपुट पर कोतवाली बीटा-2 पुलिस और स्वाट टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन से इस सप्लाई को ट्रेस किया और उस ट्रक को पकड़ा जिसमें से 500 किलो गांजा बरामद हुआ.

पुलिस 7 लोग गिरफ्तार किए गए हैं जिनमें लोकल गैंग की सरगना महिला और उसका बेटा फैयाज इनके लोकल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क जिसमें 2 लोग ऋषि राम है और आजाद, बाकी तीन लोग जो गिरफ्तार किए गए है वे उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे थे. इसमें एक पिक अप वैन और एक स्कूटी भी बरामद की गई है जिससे कि इस गांजे एनसीआर में को डिसटीब्यूट किया जाना था।

Related posts

कच्ची व अंग्रेजी शराब के जखीरे को पहले जेसीबी मशीन से रौंद कर किया नष्ट , फिर दफ़ना दिया गया।

Ajit Sinha

गणेश विसर्जन करने गए, दो नाबालिग समेत के चार लोग डूबे, दो सगे भाइयों की मौत, दो का अस्पताल में चल रहा है इलाज

Ajit Sinha

बैटरी फैक्ट्री मालिक के खिलाफ गैर इरादन हत्या का मुकदमा दर्ज, फैक्ट्री में लगी आग में 3 मजदूरों की झुलस कर हुई थी मौत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x