Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

गरीब माँ लोगों के कपडे प्रेस करती रही, खुद दौड़ कर नेशनल गेम्स में सोना जीत लाए पाली के सन्नी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: झारखण्ड के रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित 59वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 4 x 400 मी रिले दौड़ के गोल्ड मेडल जीतकर लौटे पाली गांव के सन्नी सदवाल का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। बुधवार पाली गांव के सैकड़ों युवा सन्नी को गाजे-बाजे के साथ गांव लेकर पहुंचे जहां युवा समाजसेवी युवा समाजसेवी एवं स्पोर्टमैन धीर सिंह भड़ाना के निवास स्थान पर मौजूद बड़े बुजुर्गों और गांव की सरदारी ने सन्नी को फूल मालाओं से लाद दिया।
इस मौके पर धीर सिंह भड़ाना ने बताया कि सन्नी ने पूरे देश में गांव का नाम रोशन किया है।

उन्होंने बताया कि सन्नी बहुत गरीब परिवार से हैं और यहाँ तक की उनकी माँ गांव में लोगों के कपडे प्रेस कर घर चलाती हैं लेकिन सन्नी उनके लायक पूत निकले और कठिन परिश्रम कर नेशनल गेम में स्वर्ण पदक जीतकर जहाँ अपने परिवार का नाम रोशन किया वहीं फरीदाबाद और पूरे हरियाणा का भी नाम रोशन किया। इस मौके पर सन्नी ने बताया कि पाली का पूरा गांव उनकी मदद करता है जिस कारण उन्हें ये मुकाम हासिल हुआ है। सन्नी ने बताया कि गांव के युवा और बड़े बुजुर्ग उन्हें और उनके परिवार को बहुत प्यार देते हैं और अपना आशीर्वाद भी देते है जिस कारण उनका हौसला बढ़ता चला गया।



सन्नी ने कहा कि मेरा सपना अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने का है ताकि फरीदाबाद, हरियाणा नहीं पूरे देश का नाम रोशन कर सकूं। सन्नी ने कहा कि अब मैं और ज्यादा अभ्यास करूंगा ताकि अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भाग ले सकूं। इस मौके पर गांव के रगबर प्रधान, अमन मेंबर, गजन मैंबर, श्यामबीर मैम्बर, महेंद्र, करण सिंह भड़ाना, महाबीर भड़ाना, गुरदीप भड़ाना, देवेंद्र भड़ाना, रवि भड़ाना, भगत भड़ाना, जगत भड़ाना, रोहित भड़ाना, बीरू भड़ाना, रवि भड़ाना, सन्नी भड़ाना , करतार भड़ाना, प्रवीण भड़ाना, रोहित भड़ाना, पवन भड़ाना, हरेंद्र भड़ाना एवं पाली गांव की सरदारी मौजूद थी।

Related posts

फरीदाबाद:पुलिस और नगर निगम प्रशासन की संयुक्त ने दो और अपराधियों के अवैध प्रॉपर्टी पर चलाया बुल्डोजर-देखे वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मानव रचना ने की 3 दिवसीय अखिल भारतीय अंतर-विश्व विद्यालय शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप की मेजबानी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने एलिम्को सहायक उत्पादन केन्द्र एवं स्टेट ऑफ दी आर्ट पुनवार्स केन्द्र का भूमि पूजन किया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!