Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

वीकेंड कर्फ्यू की धज्जियां उड़ा चल रही थी पूल पार्टी, 16 लड़कियां और 45 लड़के समेत 61 अरेस्ट 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर- 135 स्थित एक फार्महाउस पर आज देर शाम एक बार फिर वीकेंड एंड पर कर्फ्यू के दौरान कोविड नियमों धज्जियां उड़ा चल रही थी पार्टी पर पुलिस ने छापा मारकर 61 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनमे 16 लड़की और 45 पुरुषों शामिल है। मौके से विदेशी ब्रांड की महंगी शराब और बीयर के साथ हुक्का भी बरामद की है।

तस्वीरों में दिख रहा शराब की बोतलें और जमीन पर बैठे दिख रहे इन सभी लोगो को नोएडा थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने हिरासत में लिया है। थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने आज सेक्टर- 135 स्थित एक फार्म हाउस से नशा पार्टी करते हुए हिरासत में लिया है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया सेक्टर- 135 स्थित एक फार्म हाउस में आज देर शाम वीकेंड कर्फ्यू के दौरान नशा पार्टी चलने की जानकारी मिली।

सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से पार्टी कर रहे 61 लोगों को हिरासत में लिया।जिसमें 16 लड़कियां और 45 लड़के शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि सभी हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ जारी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले कि एक्सप्रेसवे पुलिस की एक सप्ताह के अंदर इस तरह की तीसरी करवाई है

बीती रात में सेक्टर- 135 के ही एक फार्म हाउस से पुलिस ने 14 लोगों को बिना परमिशन पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया था। वही एक बार फिर आज शाम फिर पुलिस ने 61 लोगों को बिना परमिशन वीकेंड कर्फ्यू में पार्टी करते हुए हिरासत में लिया है।

Related posts

26 साल बाद पिता की हत्या का बदला लेने के लिए किया था चाचा का मर्डर, गिरफ्तार

Ajit Sinha

सोसाइटी में कत्ल: प्यार, तकरार और फिर चला खंजर… विदेशी नागरिक का दर्दनाक अंत।

Ajit Sinha

783 नवप्रशिक्षित सिपाही हुए हरियाणा पुलिस में शामिल, गृह सचिव गोविन्द मोहन ने दीक्षांत परेड में ली सलामी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x