Athrav – Online News Portal
दिल्ली नोएडा

कुदरत का दोहरा प्रहार झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, अचानक गिरे ओलों ने बढ़ाई ठंड।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
दिल्ली-एनसीआर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज सुबह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है । काले बादलों ने आसमान को घेरा और फिर शुरू हुआ भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि का दौर। देखते ही देखते सड़कों और घरों की छतों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई।

नोएडा मे बारिश ने तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है। तेज हवाओं के साथ गिरे बड़े-बड़े ओलों ने राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई इलाकों में विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि दिन में ही गाड़ियों की हेडलाइट्स जलानी पड़ीं।”इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने जहाँ एक तरफ ठंड को दोबारा बुला लिया है, वहीं किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। खेतों में खड़ी फसलों को ओलों से भारी नुकसान होने की आशंका है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है।

Related posts

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत करने के लिए जाति का कार्ड खेलना उल्टा पड़ा, मंच पर ही हुआ जोरदार विरोध

Ajit Sinha

कातिलाना हमले का वांछित आरोपित फरीदाबाद के रोशन नगर से पकड़ा गया।

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए के 48 और उम्मीदवारों का ऐलान, मुरैना से नरेंद्र सिंह तोमर को टिकट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x